Reality Shows 2026: 3 नए रिएलिटी शोज में होगा अक्षय, फराह और सुनील का धमाका
Reality Shows 2026: साल 2026 में एंटरटेनमेंट की दुनिया बहुत खास होने वाला है। बड़े पर्दे के बाद अब बॉलीवुड के दिग्गज सितारे छोटे पर्दे और ओटीटी पर राज करेंगे।
अक्षय कुमार, फराह खान और सुनील शेट्टी अपने नए शोज के साथ ऑडियंस का दिल जीतने आ रहे हैं। ये शोज केवल मस्ती ही नहीं, बल्कि थ्रिल और नॉलेज से भी भरपूर होंगे। आइए जानें इन शोज की पूरी स्टोरी और इनके लॉन्चिंग डेट।
अक्षय कुमार और व्हील ऑफ फॉर्च्यून
वर्ल्ड का मोस्ट फेमस गेम शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून अब इंडिया आ रहा है। इसे बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) होस्ट करेंगे। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने इसकी ऑफिसियल अनाउंसमेंट कर दी है। इस शो में कंटेस्टेंट्स को एक बड़ा पहिया घुमाना होगा।
पहिया जिस प्राइज मनी पर रुकेगा, कंटेस्टेंट को उतने ही अमाउंट का पजल सॉल्व करना होगा। ये शो माइंड और लक का एक अनोखा मेल होने वाला है। अक्षय कुमार का मजाकिया अंदाज इस शो में चार चांद लगा सकता है।
सुनील शेट्टी का नया अवतार
एक्टर सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) अब बिजनेस की दुनिया के गुरु बनकर सामने आ रहे हैं। उनका नया शो भारत के सुपर फाउंडर्स 16 जनवरी से एमएक्स प्लेयर पर शुरू होगा। ये शो काफी हद तक शार्क टैंक इंडिया जैसा ही है।
इसमें नए स्टार्टअप्स को अपनी आईडिया पेश करने का मौका मिलेगा। सुनील शेट्टी उन फाउंडर्स को फंडिंग दिलाने में मदद करेंगे जो देश का भविष्य बदल सकते हैं। ये शो युथ और नए बिजनेस माइंड्स के लिए एक ग्रेट इंस्पिरेशन साबित हो सकता है।
फराह खान का शो द 50
फराह खान एक बार फिर होस्ट की कुर्सी संभालने के लिए तैयार हैं। उनका नया फेमस रिएलिटी शोद 50 1 फरवरी से शुरू हो रहा है। आप इसे रात 9 बजे जियोहॉटस्टार और 10:30 बजे कलर्स पर देख सकेंगे।
इस शो का फॉर्मेट बहुत ही दिलचस्प है। इसमें 50 फेमस सेलिब्रिटीज को 50 दिनों के लिए एक ही घर में रखा जाएगा। उन्हें हर दिन मुश्किल टास्क दिए जाएंगे। 50 दिनों के स्ट्रगल के बाद जो अंत तक बचेगा, वही शो का विनर बनेगा।
क्यों खास हैं ये नए रिएलिटी शोज
ये शोज इंडियन ऑडियंस की बदलती पसंद को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। अब लोग सिर्फ ड्रामा नहीं, बल्कि रियल लाइफ स्किल्स और रोमांच देखना चाहते हैं। जहां अक्षय का शो गेमिंग पर बेस्ड है, वहीं सुनील का शो एजुकेशन और बिजनेस से जुड़ा है।
फराह खान का शो प्योर एंटरटेनमेंट और सेलेब्रिटी लाइफ पर फोकस करेगा। इन शोज के आने से ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस के नंबर में भारी उछाल आने की उम्मीद है।
ये खबरें भी पढ़ें....
बॉक्स ऑफिस में प्रभास की फिल्म The Raja Saab करेगी धांसू ओपनिंग
2026 में बॉक्स ऑफिस पर होगा फिल्मों का दंगल, यहां देखें पूरी लिस्ट
Latest OTT Releases में देखें रिलीज हुई ये 10 धमाकेदार फिल्में और सीरीज
Deepika Padukone का 40th बर्थडे, डेब्यू फिल्म से ही चमकी किस्मत