Rashmika-Vijay Engagement: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने की गुपचुप सगाई, शादी की तारीख भी आई सामने

Aman Vaishnav | Oct 04, 2025, 10:37 IST
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चहेते साउथ स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है, दोनों ने बिना किसी शोर-शराबे के एक प्राइवेट सेरेमनी रखी। इसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए।
1 6 रश्मिका विजय की सगाई
Aman vaishnav (5)

साउथ के सबसे चहेते कपल VIjay Devarakonda और Rashmika Mandanna ने अपने फैन्स को बड़ी खुशखबरी दी है। इन दोनों सुपरस्टार्स ने चुपके से Engagement कर ली है।

2 6 3 अक्टूबर को हुई सगाई
Aman vaishnav (6)

जानकारी के अनुसार 3 अक्टूबर को यह सगाई विजय देवरकोंडा के घर पर हुई। इस खास मौके पर सिर्फ दोनों के सबसे करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही मौजूद थे।

3 6 फरवरी में होगी शादी
Aman vaishnav (2)

शादी की तारीख भी पक्की हो चुकी है, यह कपल अगले साल फरवरी 2026 में सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे।

4 6 फिल्मी सेट से हुई शुरुआत
Aman vaishnav (3)

विजय देवर और रश्मिका मंदाना की सबसे पहले 'गीता गोविंदम' में शानदार केमिस्ट्री दिखी, ( विजय और रश्मिका रिलेशनशिप में) और फिर 'डियर कॉमरेड' में काम करते-करते ही उनका रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़कर प्यार में बदल गया।

5 6 रिश्ते को छुपाकर रखा
Aman vaishnav (4)

रश्मिका और विजय ने अपने रिश्ते को कभी भी खुलकर पब्लिकली स्वीकार नहीं किया। वे हमेशा अपने रिश्ते को एक रहस्य की तरह रखते आए हैं, जिससे फैन्स की उत्सुकता और भी बढ़ती रही।

6 6 फैन्स में खुशी की लहर
Aman vaishnav (7)

सगाई की खबर सुनते ही फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं है, हर कोई इस प्यारे कपल को लगातार शुभकामनाएं दे रहा है और उनके आने वाले जीवन के लिए उत्साहित है।