रणवीर अल्लाहबादिया से पहले ये यूट्यूबर्स भी फंसे थे विवादों में, जानिए पूरी सच्चाई
सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ने आज युवाओं को अपनी पहचान बनाने का शानदार मौका दिया है। यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म ने कई क्रिएटर्स को स्टारडम तक पहुंचाया है, लेकिन ये सफर उतना आसान नहीं रहा। एक ओर जहां ये प्लेटफॉर्म लोगों को अपने आइडिया शेयर करने और नाम कमाने का मौका देता है। वहीं दूसरी ओर कई बार इन यूट्यूबर्स को विवादों का भी सामना करना पड़ता है। कुछ यूट्यूबर्स अपने कंटेंट के कारण आलोचना झेलते हैं तो कुछ अपनी निजी जिदगी के कारण सुर्खियों में आ जाते हैं। लेकिन हर विवाद के पीछे सीखने के लिए कुछ न कुछ जरूर होता है। सोशल मीडिया की दुनिया में जिम्मेदारी और सतर्कता बहुत जरूरी होती है।
रणवीर अल्लाहबादिया
हाल ही में प्रसिद्ध यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया एक विवाद में फंस गए हैं। उन्होंने अपने एक वीडियो में माता-पिता को लेकर ऐसा भद्दा कमेंट किया, जिससे दर्शकों में आक्रोश फैल गया। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ गुस्सा देखने को मिला और उनके यूट्यूब चैनल को बैन करने की मांग उठने लगी। रणवीर का चैनल लाखों लोगों द्वारा देखा जाता है, लेकिन इस विवाद ने उनकी लोकप्रियता पर गहरा असर डाला है।
ये खबर भी पढ़ें...
एल्विश यादव
एल्विश यादव का नाम भारतीय यूट्यूब की दुनिया में विवादों से जुड़ा रहा है। पिछले साल उनका नाम "स्नेक वेनम" के केस में आया था, जिसने मीडिया में तहलका मचा दिया। इसके अलावा, वह एक शख्स को थप्पड़ मारने और यूट्यूबर मैक्सटर्न के साथ झगड़े के चलते भी सुर्खियों में रहे। विवादों के कारण वह कुछ समय के लिए जेल भी गए थे। एल्विश की फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है, लेकिन उनके विवादों ने उनकी छवि पर गहरा प्रभाव डाला है।
रजत दलाल
रजत दलाल का नाम भी विवादों में बना रहता है। उन पर कभी हिट एंड रन केस का आरोप लगता है, तो कभी एक यंग बॉय को किडनैप करने के मामले में उनका नाम आता है। इसके अलावा, जब यूट्यूबर कैरीमिनाटी ने रजत को ट्रोल किया था, तो दोनों के बीच यह विवाद काफी बढ़ गया था। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ काफी बहस हुई, लेकिन उन्होंने अपनी सफाई भी पेश की।
ये खबर भी पढ़ें..
ध्रुव राठी
ध्रुव राठी, जो अपनी रिसर्च-बेस्ड वीडियो के लिए जाने जाते हैं, भी कई बार विवादों में आ चुके हैं। वह राजनीतिक विषयों पर खुलकर बोलते हैं, जिसके कारण कई बार उनके वीडियो विवादों में आ जाते हैं। एल्विश यादव के साथ भी उनका झगड़ा हुआ था, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया था। इसके अलावा, यूट्यूबर गौरव तनेजा के साथ भी उनका मतभेद रहा है।
गौरव तनेजा
गौरव तनेजा अपनी कंटेंट क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी विवादों में आ चुकी है। उनकी पत्नी रितु राठी जब प्रेमानंद महाराज जी से मिलीं और कहा कि वह अलग रहकर अपनी बेटियों की परवरिश कर रही हैं, तो सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैल गई। उनके तलाक की अफवाहें भी उड़ीं, लेकिन बाद में दोनों सोशल मीडिया पर साथ दिखे। कुछ लोगों का मानना था कि यह सब सुर्खियों में आने के लिए किया गया था।
ये खबर भी पढ़ें..
कैरीमिनाटी
कैरीमिनाटी (अजय नागर) अपने रोस्टिंग कंटेंट के लिए मशहूर हैं। लेकिन कई बार उनकी यही रोस्टिंग उन्हें मुश्किल में डाल देती है। उन्होंने टिकटॉक बनाम यूट्यूब विवाद के समय एक वीडियो बनाया था, जिसे बाद में यूट्यूब ने हटा दिया। इसके अलावा, उन्होंने कुछ मशहूर लोगों को ट्रोल किया, जिससे वह विवादों में आ गए।
भूवन बाम
भूवन बाम आमतौर पर विवादों से बचते हैं, लेकिन एक बार उनका एक वीडियो विवादों में आ गया। उन पर आरोप लगे कि उन्होंने अपने वीडियो में एक महिला पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे दर्शकों का गुस्सा भड़क गया था। हालांकि, बाद में उन्होंने माफी मांग ली और मामला शांत हुआ।
संदीप माहेश्वरी vs विवेक बिंद्रा
संदीप माहेश्वरी और विवेक बिंद्रा, जो दोनों ही मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर्स और यूट्यूबर्स हैं, के बीच एक बार बड़ा विवाद हो गया था। दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए और सोशल मीडिया पर उनके विवाद ने खूब सुर्खियां बटोरीं। अंततः मामला कोर्ट तक पहुंच गया, जहां दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी सफाई दी।
ये खबर भी पढ़ें..
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक