रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना पर भड़के बाबा बागेश्वर, वेलेंटाइन डे पर कह दी ये बात

Sourabh Bhatnagar | Feb 13, 2025, 09:23 IST
Share
thesootr
thesootr

‘इंडिया गॉट लैटेंट’ शो अपने विवादित बयानों को लेकर गंभीर विवादों में फंस गया है। शो के होस्ट समय रैना और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ महाराष्ट्र और गुवाहाटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ इन दिनों विवादों में घिरा हुआ है। इस शो में किए गए विवादित बयानों के चलते शो होस्ट समय रैना और प्रसिद्ध पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शो में की गई अश्लील टिप्पणियों के कारण सोशल मीडिया पर जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। अब इस पूरे मामले पर धर्मगुरु बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और इस तरह के बयानों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इसे सनातन संस्कृति का अपमान बताया और सरकार से ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

खबर यह भी...

ऐसे लोगों को माफ नहीं साफ करें

बाबा बागेश्वर ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति के खिलाफ जो भी खिलवाड़ कर रहे हैं, वे निश्चित रूप से निर्दयी और देशद्रोही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ऐसे लोगों पर शिकंजा कस रही है और जनता को धैर्य रखते हुए कार्रवाई का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने समाज से अपील करते हुए कहा कि बिना हकीकत जाने किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए और ऐसे लोगों को उनकी गलती का कड़ा सबक सिखाया जाना चाहिए। बाबा बागेश्वर ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां न केवल निंदनीय हैं बल्कि इन्हें सुनना भी असहनीय है। उन्होंने कहा कि हम लोगों से भी कहेंगे कि ऐसे लोगों को माफ नहीं, बल्कि दिल से साफ करना चाहिए।

वेलेंटाइन डे और लव जिहाद पर भी बोले बाबा बागेश्वर

बाबा बागेश्वर ने वेलेंटाइन डे पर लव जिहाद के मुद्दे को भी उठाया और कहा कि देश की सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज को भी जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यदि लोग सचेत नहीं होंगे, तो ऐसी घटनाएं बार-बार सामने आएंगी। उन्होंने इस शो के विवाद को एक उदाहरण के रूप में पेश किया और लोगों से सतर्क रहने की अपील की।

खबर यह भी...

रणवीर ने मांगी माफी, लेकिन विवाद नहीं थमा

रणवीर इलाहाबादिया, जो बीयर-बाइसेप्स नाम से मशहूर हैं, आध्यात्म और धर्म पर कंटेंट बनाते हैं। इस कारण उनके द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी से लोगों में गहरा आक्रोश है। हालांकि, उन्होंने इस मामले पर माफी मांग ली है, लेकिन जनता का गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ है। कई संगठनों और व्यक्तियों ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

समय ने हटाए इंडियाज गॉट लैटेंट के सारे वीडियो

कॉमेडियन समय रैना ने अपने शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' को लेकर जारी विवाद पर सफाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर यह दावा किया कि उन्होंने अपने शो के सभी वीडियो यूट्यूब से हटा दिए हैं। समय रैना ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल लोगों को हंसाना और खुश करना था, न कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना।

महाराष्ट्र और गोवा में दर्ज हुई FIR

इस विवाद के चलते महाराष्ट्र साइबर विभाग ने शो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके अलावा, गुवाहाटी पुलिस ने भी रणवीर इलाहाबादिया और चार अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। साइबर पुलिस ने बुधवार को शो की एक अन्य सदस्य अपूर्वा मखीजा से करीब दो घंटे तक पूछताछ की, जिसमें उन्होंने कई अहम खुलासे किए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • लव जिहाद
  • Mumbai Police
  • वेलेंटाइन डे
  • धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री न्यूज
  • बाबा बागेश्वर
  • बाबा बागेश्वर का बयान
  • इंडियाज गॉट लैटेंट
  • समय रैना
  • रणवीर इलाहाबादिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा