धोनी-सचिन के बाद बन रही युवराज की बायोपिक, कौन निभाएगा 'सिक्सर किंग' का किरदार ?
Yuvraj Singh Biopic: बायोपिक्स का चलन पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ा है। दर्शक विभिन्न जॉनर की फिल्मों के साथ-साथ बायोपिक्स को भी पसंद कर रहे हैं। पिछले 12 महीनों में कई बायोपिक रिलीज हुई हैं। महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर की जिंदगी पर आधारित फिल्में आपने देखी ही होगी। अब 2011 वर्ल्ड कप के हीरो युवराज सिंह की बायोपिक का ऐलान गया है, जो उनके जीवन की उतार-चढ़ाव भरी कहानी को दर्शाएगी।
भूषण कुमार और रवि भगचांदका द्वारा प्रोड्यूस
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ( Yuvraj Singh )के जीवन की कहानी अब बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी। टी-सीरीज के बैनर तले भूषण कुमार और रवि भगचांदका द्वारा प्रोड्यूस की जाने वाली इस बायोपिक का ऐलान सोशल मीडिया पर किया गया है। अब फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि कौन सा अभिनेता युवराज सिंह का किरदार निभाएगा? क्या यह एक नए चेहरे की शुरुआत होगी या कोई जाना-पहचाना अभिनेता इस भूमिका में दिखाई देगा?
ये खबर भी पढ़िए...तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कंटेंट से की छेड़छाड़ तो होगी कार्रवाई
जानें कौन निभाएगा किरदार?
युवराज सिंह की बायोपिक में अभिनेता के चयन को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस अपने सुझाव दे रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि टाइगर श्रॉफ इस भूमिका के लिए उपयुक्त होंगे। वहीं युवराज सिंह ने स्वयं सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम सुझाया था। सिद्धांत का लुक और डील-डौल युवराज सिंह से मेल खाता है, जो उनके पक्ष में एक मजबूत बिंदु है। अब देखना होगा कि अंततः यह भूमिका किसे मिलेगी!
ये खबर भी पढ़िए...बॉलीवुड सितारों ने इस अंदाज में मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार, देखें तस्वीरें...
कैंसर से जूझते हुए जीता था वर्ल्ड कप
सिद्धांत चतुर्वेदी पहले ही क्रिकेट आधारित वेब-सीरीज 'इनसाइड एज' में युवराज सिंह की भूमिका निभा चुके हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा अभिनेता युवराज सिंह की बायोपिक में उनका किरदार निभाने का अवसर प्राप्त करेगा। युवराज सिंह ने कैंसर के साथ जूझते हुए 2011 के वनडे वर्ल्ड कप में भारत को विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और बाद में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को हराकर क्रिकेट के मैदान पर वापसी की थी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक