अमिताभ बच्चन का डायबिटीज दो हफ्ते में ठीक! क्या है सच्चाई, जानिए

Raj Singh | Nov 25, 2024, 15:22 IST
अभिताभ
सोशल मीडिया पर हर रोज हजारों वीडियो और फोटो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और इंडिया टीवी के न्यूज एंकर रजत शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर हर रोज हजारों वीडियो और फोटो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें लेकर यूजर्स तरह-तरह के दावे करते रहते हैं। इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और इंडिया टीवी के न्यूज एंकर रजत शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों कथित तौर पर एक नए दावे के जरिए डायबिटीज को खत्म करने का दावा कर रहे हैं। वायरल वीडियो में अमिताभ खुद दो हफ्ते में डायबिटीज से हमेशा के लिए छुटकारा पाने का दावा कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं फैक्ट चेक ( Fact Check ) के जरिए, क्या है वायरल वीडियो ( Viral Video ) की सच्चाई...



वायरल हो रहा वीडियो...

Fact Check: क्या ट्रंप ने राहुल गांधी को कहा जॉर्ज सोरोस, जानें सच्चाई



जानें क्या है इस वीडियो का सच...

वायरल वीडियो का सच जानने के लिए thesootr ने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च करने पर हमें यह वीडियो 'फेसबुक' पर A new life without sugar नाम के यूजर से मिला, जो 22 नवंबर को शेयर किया गया है।



फेसबुक से मिली जानकारी के बाद thesootr ने वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए फिर से हमने वायरल वीडियो को ध्यान से सुना और देखा। तभी हमने पाया कि वीडियो में अमिताभ बच्चन और रजत शर्मा का लिप मूवमेंट उनके शब्दों से मेल नहीं खा रहा है। उच्चारण में भी कई गलतियां हैं, जिससे हमें वीडियो की सत्यता पर संदेह हुआ। thesootr ने अपनी पड़ताल को जारी रखते हुए वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च किया। इस दौरान हमें अमिताभ बच्चन का हुबहु वैसा ही वीडियो मिला जैसा वायरल वीडियो में नजर आ रहा था। वायरल वीडियो में अमिताभ की स्पीच के दौरान हमें ऑडियंस में रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी भी नजर आईं। वहीं ओरिजिनल वीडियो में भी नीता अंबानी वहीं कपड़े पहने दिखीं। इसके बाद और गहन जांच की तो पता चला कि यह वीडियो धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (डीएआईएस) के यूट्यूब चैनल पर 31 मई 2018 को अपलोड किया गया था, जिसमें अमिताभ बच्चन डीएआईएस के 2018 के स्नातक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आए थे।



फैक्ट चेक: भाई-बहन ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर दावा, जानें सच



गलत है वायरल वीडियो का दावा

द सूत्र फैक्ट चेक ( thesootr fact check ) से ये साफ हो गया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा अमिताभ बच्चन का यह वीडियो फेक है, क्योंकि यह समारोह 28 मई, 2018 को आयोजित किया गया था, और अमिताभ बच्चन ने आईबी डिप्लोमा प्राप्त करने वाले 104 स्नातकों को एक प्रेरक भाषण दिया था। वायरल वीडियो में अमिताभ के इसी भाषण का एक हिस्सा लेकर उसके मूल ऑडियो को बदलकर डायबिटीज से हमेशा के लिए छुटकारा पाने और देश की फार्मास्यूटिकल कंपनियों पर हमला बोलने वाले ऑडियो से जोड़ा गया है। इस वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा पूरी तरह से गलत साबित हो गया। इसलिए वायरल हो रहे ऐसे वीडियो और पोस्ट से दूर रहे, सही खबरों और फैक्ट चेक के लिए द सूत्र देखते रहें।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • अमिताभ बच्चन
  • फैक्ट चैक
  • वायरल वीडियो
  • फेक न्यूज फैक्ट चैक
  • The Sootr Fact Check
  • द सूत्र फैक्ट चेक