फैक्ट चेक: भाई-बहन ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर दावा, जानें सच

Raj Singh | Published:
Share
fact_cheak.
fact_cheak.

सोशल मीडिया पर आए दिन फोटो और वीडियो वायरल होता रहता है। इन दिनों एक लड़के और लड़की की तस्वीरें वायरल हो रही हैं और कहा जा रहा है कि बिहार के एक हिंदू लड़के ने अपनी ही बहन से शादी कर ली है।

सोशल मीडिया पर हर रोज हजारों नहीं बल्कि, लाखों तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों एक लड़के और लड़की की तस्वीरें वायरल हो रही हैं और कहा जा रहा है कि बिहार के एक हिंदू लड़के ने अपनी ही बहन से शादी कर ली है। वायरल फोटो में दोनों को माला पहने हुए साफ देखा जा सकता है, तो आइए जानते हैं फैक्ट चेक ( Fact Check ) के जरिए, क्या है वायरल पोस्ट ( Viral Post ) की सच्चाई...

सबसे पहले वायरल फोटो पर लोगों के कमेंट की बात करें तो सोशल मीडिया यूजर्स लिख रहे हैं कि बिहार में एक हिंदू भाई ने अपनी ही बहन से शादी कर ली है। इसके साथ ही यूजर्स यह भी दावा कर रहे हैं कि जब मोहल्ले के लोगों ने पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया तो उसने कहा कि मेरी बहन किसी और के पास जाए इससे अच्छा है कि घर का सामान घर में ही रहे, इसीलिए मैंने ऐसा किया है। हालांकि, जब thesootr ने पूरे मामले की पड़ताल की तो मामला कुछ और ही निकला।

कैसे पता चली सच्चाई?

दरअसल जब thesootr ने वायरल फोटो की सच्चाई जानने के लिए गहराई से पड़ताल की तो पता चला कि न तो ये मामला बिहार का है और न ही ये लड़का-लड़की भाई-बहन हैं। ये मध्य प्रदेश के रहने वाले संदीप और अंजलि की सगाई की तस्वीर है, जो ग्वालियर के एक गांव में हुई थी। सूत्र ने वायरल तस्वीरों को रिवर्स सर्च किया, जिसमें 27 अक्टूबर 2024 का एक फेसबुक पोस्ट मिला, जिसे जय तोमर मोहनपुरा नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था।

वायरल हो रही दो तस्वीरों के अलावा इस पोस्ट में और भी तस्वीरें हैं। यहां लिखा है कि ये जय के दोस्त संदीप कुशवाह की सगाई की तस्वीरें हैं। इस मामले की सच्चाई जानने के लिए जय तोमर से संपर्क किया गया। जहां उन्होंने बताया कि उनके दोस्त संदीप कुशवाह की सगाई 27 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुई थी। इससे यहां ये साफ हो जाता है कि ये मामला बिहार का नहीं बल्कि, मध्य प्रदेश का है।

fact-checkःलाैे
fact-checkःलाैे


Fact Check: क्या ट्रंप ने राहुल गांधी को कहा जॉर्ज सोरोस, जानें सच्चाई

अरेंज मैरिज होने वाली है

इस मामले की तह तक जाने के लिए संदीप कुशवाह से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि वे मुरैना के रहने वाले हैं और ये तस्वीरें उनकी सगाई की हैं। संदीप ने यह भी बताया कि उनकी होने वाली पत्नी का नाम अंजलि कुशवाह है जो ग्वालियर जिले के भयपुरा गांव में रहती है। संदीप ने बताया कि उनकी सगाई भयपुरा गांव में ही हुई थी। अंजलि उनकी बहन नहीं है और उनकी अरेंज मैरिज होने वाली है, इससे पहले वे दोनों एक-दूसरे को नहीं जानते थे।

शिकायत करने की बात

इसके अलावा संदीप ने आगे बताया कि वो मुरैना के रहने वाले हैं और ओडिशा के पारादीप में सर्वेयर का काम करते हैं। साथ ही इस पूरे मामले को लेकर जब अंजलि से भी बात की गई तो उन्होंने बताया कि संदीप के मामा ने ये रिश्ता करवाया था। वहीं जय तोमर ने कई फेसबुक पोस्ट्स में संदीप और अंजलि के भाई-बहन होने का दावा करने वाले अकाउंट 'Lovely Simran' के खिलाफ शिकायत करने की बात लिखी है।

फैक्ट चेक : हिंदुओं के खिलाफ रची गई साजिश! तिरुपति बालाजी मंदिर का चेयरमैन ईसाई और सिद्धिविनायक मंदिर का ट्रस्टी मुस्लिम, जानें सच

गलत है वायरल पोस्ट का दावा

द सूत्र फैक्ट चेक ( thesootr fact check ) से ये साफ हो गया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्ट भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। इसलिए वायरल हो रहे ऐसे वीडियो और पोस्ट से दूर रहें, सही खबरों और फैक्ट चेक के लिए 'द सूत्र' देखते रहें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • ग्वालियर न्यूज
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • फैक्ट चैक
  • फेक न्यूज फैक्ट चैक
  • बिहार
  • फैक्ट चेक यूनिट
  • The Sootr Fact Check
मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए
MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद

By Ramanand Tiwari

MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद
बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना

By Ramanand Tiwari

बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना
एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची

By Neel Tiwari

एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची
इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच

By Sanjay Gupta

इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच
CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर