FACT CHECK: केरल में कांग्रेस रैली में नहीं लहराए गए पाकिस्तान के झंडे, वायरल वीडियो फेक

Sandeep Kumar | Mar 21, 2024, 14:53 IST
केरल में कांग्रेस की रैली में झंडे लहराए जाने का वायरल वीडियो फर
केरल में कांग्रेस के चुनाव प्रचार के दौरान पाकिस्तानी झंडे लहराए जाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है । जब इस वीडियो की सच्चाई की द सूत्र की टीम ने पड़ताल की तो ये फर्जी निकला...

BHOPAL. केरल में कांग्रेस ( Congress ) के चुनाव प्रचार के दौरान पाकिस्तानी झंडे ( Pakistan flags ) लहराए जाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में किसी सड़क से एक रैली निकलती दिख रही है, जिसमें लोग हरे रंग के झंडे लहरा रहे हैं। झंडों पर सफेद चांद-तारे का प्रिंट बना है। गाने- बाजे के साथ निकाली जा रही इस रैली में कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) का एक कटआउट भी देखा जा सकता है। 'द सूत्र' ने फैक्ट चेक में पाया कि वीडियो में दिख रहे झंडे पाकिस्तान के नहीं बल्कि केरल में राजनीतिक दल 'इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग' के हैं। साथ ही ये वीडियो 2019 के लोकसभा चुनाव के समय का है।



ये खबर भी पढ़िए...FACT CHECK : पीएम शाहबाज शरीफ ने भी पाकिस्तान में CAA लागू कर दिया!



कैसे पता चली सच्चाई ?


ध्यान देने वाली बात ये है कि पाकिस्तान के झंडे में चांद-तारे का आकार काफी बड़ा और बीच में होता है । इसके अलावा, इसमें एक सफेद पट्टी भी होती है । लेकिन वायरल वीडियो में दिख रहे झंडों में सिर्फ चांद तारे का प्रिंट है । जैसा कि हमने बताया कि ये झंडा 'इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग' यानी (IUML ) का है। केरल में आईयूएमएल कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट का हिस्सा है।



c25e53d8-fc9


ये खबर भी पढ़िए...FACT CHECK : एल्व‍िश यादव की गिरफ्तारी पर मां के रोने का वीडियो वायरल, जानें क्या है सच्चाई



कहां का है ये वीडियो ?


ये वीडियो पांच साल पुराना है । साथ कैप्शन में मुरलीधरन और वटकारा में हुई इस रैली का जिक्र है। जब ये पोस्ट शेयर किया गया था उस समय देश में लोकसभा चुनाव 2019 चल रहे थे। मुरलीधरन, वटकारा से कांग्रेस के उम्मीदवार थे। हमने मुरलीधरन की फेसबुक प्रोफाइल पर 13 अप्रैल 2019 का एक पोस्ट मिला । जिनमें मुरलीधरन रैली में लोगों के साथ फोटो खिंचवाते दिख रहे हैं। तस्वीरों में वायरल वीडियो वाले IUML के झंडे भी नजर आ रहे हैं।



.ये खबर भी पढ़िए..MP : बालाघाट के नक्सल प्रभावित इलाकों में वोटिंग के समय में बदलाव, जानें कब बंद होगी वोटिंग



द सूत्र की पड़ताल में वायरल वीडियो फर्जी


एक फोटो में मुरलीधरन हरे रंग की माला पहने हैं जैसा कि वायरल वीडियो में भी देखा जा सकता है। इस फोटो में उनके आसपास कुछ लोग दिख रहे हैं जो वायरल वीडियो में भी हैं, जाहिर है वायरल वीडियो भी इसी रैली का है। चूंकि केरल में कांग्रेस और IUML साथ मिलकर चुनाव लड़ते हैं इसलिए रैली में पार्टी के झंडे और सर्मथक दिख रहे हैं।



3792954a-8fe




ये खबर भी पढ़िए...लोकसभा चुनाव 2024 : इंदौर में 2 अप्रैल तक वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने वाले ही दे सकेंगे वोट, जानें कब हैं वोटिंग