फैक्ट चेक: 70 में 8.5 घटाने पर 81.5 हो जाता है, AAP सांसद संजय सिंह की गणित पर उठे सवाल, वीडियो वायरल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले के मामले में जेल में हैं। आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि इस दौरान केजरीवाल का वजन काफी घट गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो को शेयर कर संजय सिंह के गणित ज्ञान पर सवाल उठाए जा रहे हैं। आइए जानते हैं फैक्ट चेक ( Fact Check ) के जरिए, क्या है वायरल वीडियो ( Viral Video ) की सच्चाई...
ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : शहीद अंशुमान की पत्नी पर अश्लील कमेंट करने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार
क्या है वायरल वीडियो में...
13 सेकंड के इस वीडियो में AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस का है। इसमें संजय, केजरीवाल के वजन के बारे में बात कर रहे हैं। संजय सिंह कहते हैं कि जब 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था तब उनका वजन 70 किलो था। अब उनका वजन साढ़े आठ किलो घट कर 81.5 किलो रह गया है।
ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक: नए आपराधिक कानून के तहत वकील ने दरोगा को पकड़ा, वीडियो हुआ वायरल
वायरल हो रहा वीडियो...
वायरल वीडियो को कई यूजर्स ने एक्स और फेसबुक पर शेयर किया है।
वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, दिल्ली के लोग के बच्चे ऐसा मैथ्स पढ़ते है.... सड़ जी का 70 kg मे 8.5 किलो वजन कम होने के बाद 81.5 kg हो गया है। कट्टर टिकट ब्लेकिआ संजय सिंह।
वहीं वीडियो को फेसबुक पर भी शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, अरविंद केजरीवाल का वजन 70 kg मे 8.5 किलो वजन कम होने के बाद 81.5 kg हो गया है। यह बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी के बहुत अधिक पढ़े लिखे नेता कट्टर टिकट ब्लेकिआ संजय जनता को बता रहे हैं।
जानें क्या है इस वीडियो का सच...
वायरल वीडियो का सच जानने के लिए thesootr ने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। हमें संजय सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो news9 के यूट्यूब चैनल पर 13 जुलाई 2024 को अपलोड किया हुआ मिला।
इस वीडियो के 00:50 के मार्क पर संजय सिंह का वायरल वीडियो वाला बयान सुना जा सकता है। इस बयान में वो कहते हैं, आप सबकी जानकारी के लिए बात दूँ कि जब 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल जी को गिरफ्तार किया गया था तो उस वक्त उनका वजन था 70 किलोग्राम और आज की तारीख में उनका वजन साढ़े 8 किलो घट कार 81.5 रह गया है। वायरल वीडियो में संजय सिंह का बयान यहीं खत्म हो जाता है। लेकिन यूट्यूब वीडियो में वो इसके तुरंत बाद कहते हैं, 61.5 रह गया है। इसके बाद वो अपनी बात को दोहराते भी हैं।
गलत है वायरल वीडियो का दावा
द सूत्र फैक्ट चेक ( thesootr fact check ) से ये साफ हो गया कि संजय सिंह ने गलती से 61.5 को 81.5 बोल दिया था जिसे उन्होंने सुधार भी लिया था। मगर वायरल वीडियो में उनके अधूरे बयान को ही शामिल किया गया है। इसलिए वायरल हो रहे ऐसे वीडियो और पोस्ट से दूर रहे, सही खबरों और फैक्ट चेक के लिए द सूत्र देखते रहें।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक