जानें मुंबई का वो 26/11 Attack जिसमें 166 मासूमों की गई थी जान, पकड़ा गया था अजमल कसाब
इस भयानक हमले को आज 17 साल पूरे हो चुके हैं। जब 26 नवंबर 2008 की शाम को पाकिस्तान से आए 10 आतंकवादी कोलाबा के पास समुद्री मार्ग से चोरी-छिपे नाव से मुंबई पहुंचे थे।
Mumbai terrorist attack: आतंकवादियों ने एक साथ शहर की कई फेमस और भीड़भाड़ वाली जगह को निशाना बनाया। जिसमें शिवाजी टर्मिनस, ताज महल पैलेस होटल और ओबेरॉय ट्राइडेंट होटल शामिल थे।
मुंबई 26/11 हमला: हमले की शुरुआत में CST स्टेशन पर जोरदार गोलीबारी हुई जहां कई सारे यात्री मारे गए थे।
मुंबई 26/11 आतंकी हमला: आतंकवादियों ने ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट और नरिमन हाउस पर कब्जा कर लिया और वदां मौजूद लोगों को बंदी बना लिया।
मुंबई पुलिस और एटीएस ने तुरंत इस आतंकवाद का जवाब दिया। इस लड़ाई में एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे, अशोक कामटे और विजय सालसकर सहित कई बहादुर पुलिस अधिकारी और जवान शहीद हुए थे।
केंद्र सरकार ने दिल्ली से NSG कमांडो बुलाए। आतंकवादियों ने जिन होटलों पर कब्या किया था। उन्हें आजाद कराने के लिए 'ऑपरेशन ब्लैक टोर्नेडो' मिशन शुरू किया।
Mumbai Attack news: NSG कमांडो का यह ऑपरेशन लगभग 60 घंटे तक चला। जिसके बाद सभी बंधकों और होटलों को सुरक्षित कर लिया गया।
Mumbai 26/11 attack accused: इस हमले में 166 से ज्यादा लोग मारे गए। मिशन के दौरान अजमल कसाब नाम के एक आतंकवादी को जिंदा पकड़ा गया और बचे हुए 9 हमलावर मारे गए।