71वें नेशनल अवॉर्ड्स में किंग खान, रानी और विक्रांत ने पहली बार मचाया धमाल!
भारत सरकार ने 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विनर्स का ऐलान कर दिया है। इस बार तो हिंदी सिनेमा का जलवा चारों तरफ छाया है। इस बार कई बड़े सितारों ने अपने करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड जीता है। आइए, जानें इस बार 71वें नेशनल अवॉर्ड्स में किसने क्या कमाल किया।
33 साल से बॉलीवुड पर राज कर रहे किंग खान को आखिरकार पहला नेशनल अवॉर्ड मिल ही गया। उन्होंने जवान में डबल रोल में कमाल की एक्टिंग की, जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर चुना गया।
सबके चहेते विक्रांत मैसी ने भी शाहरुख के साथ बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता। उनकी फिल्म 12वीं फेल ने लाखों दिलों को छुआ और ये उनका पहला नेशनल अवॉर्ड है।
30 साल से दर्शकों को एंटरटेन कर रहीं रानी मुखर्जी को भी पहली बार नेशनल अवॉर्ड मिला है। मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे में उनकी दमदार एक्टिंग ने सबको इमोशनल कर दिया था।
विक्रांत मैसी की ये इंस्पायरिंग फिल्म सिर्फ बेस्ट एक्टर ही नहीं, बल्कि ओवरऑल बेस्ट फीचर फिल्म भी बनी। इसने साबित कर दिया कि अच्छी कहानी ही असली हीरो होती है।
करण जौहर की ये फैमली ड्रामा फिल्म दर्शकों की सबसे फेवरेट बनी। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को सबसे लोकप्रिय फिल्म (मनोरंजन) का अवॉर्ड मिला।
सान्या मल्होत्रा की OTT पर रिलीज हुई ये फिल्म बेस्ट हिंदी फिल्म चुनी गई। इसने दिखाया कि छोटे बजट की फिल्में भी अपनी कहानी से कमाल कर सकती हैं।
द केरल स्टोरी के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन को बेस्ट डायरेक्शन का अवॉर्ड मिला। उन्होंने इस फिल्म को जिस तरह से दिखाया, वो काबिल-ए-तारीफ था।
विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' को राष्ट्रीय मूल्यों को प्रोत्साहित करने वाली सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया। इसने हमें हमारे देश के हीरो की कहानी शानदार तरीके से दिखाई।