77th Cannes Film Festival: स्मिता पाटिल की फिल्म मंथन की होगी स्क्रीनिंग, जानें उनके करियर की खास फिल्में

Dolly patil | May 17, 2024, 12:21 IST
हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्री स्मिता पाटिल, जिन्होंने हर तरह की फिल्मों में अपना अभिनय दिखाया है। आज यानी 17 मई को कांस फिल्म फेस्टिवल में स्मिता पाटिल की फिल्म मंथन की स्क्रीनिंग होगी। श्याम बेनेगल निर्देशित मंथन उस दौर की फिल्म है, जब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में समानांतर सिनेमा ने अंगड़ाई लेना शुरू किया था। आइए आज आपको बताते है, उनके करियर की मशहूर फिल्में।
1 6 मंथन
मंथन

भारत की पहली क्राउड फंडेड फिल्म मानी जाने वाली मंथन के निर्माता पांच लाख किसान थे। इसके लिए किसानों ने 2-2 रुपए देकर इसके फंड जमा किया था। श्वेत क्रांति के जनक वर्गीस कूरियन के प्रयासों को दिखाती फिल्म का स्क्रीनप्ले मशहूर नाटककार विजय तेंदुलकर ने लिखा था। स्मिता पाटिल के साथ गिरीश कर्नाड, नसीरूद्दी

2 6 निशांत (1 975 )
निशांत (1 975 )

निशांत फिल्म ने बेस्ट हिंदी फिल्म का नेशनल अवॉर्ड जीता है। निशांत ने 1976 के कांस फिल्म फेस्टिवल में पाम डिओर अवॉर्ड के लिए कॉम्पीट भी किया था। ये फिल्म एक गांव में जमींदारी और जाति प्रथा के दंश को दिखाती है। स्मिता के अलावा फिल्म में शबाना आजमी, अमरीश पुरी, गिरीश कर्नाड, अनंत नाग, मोहन आगाशे, नसीर

3 6 आक्रोश ( 1980 )
आक्रोश ( 1980 )

गोविंद निहलानी निर्देशित फिल्म में स्मिता के साथ नसीरूद्दीन शाह, अमरीश पुरी, ओम पुरी और मोहन आगाशे ने मुख्य किरदार निभाये थे। फिल्म की कहानी अखबार के सातवें पन्ने पर छपी एक खबर से प्रेरित होकर बनाई गई थी। इसमें न्याय व्यवस्था के भ्रष्टाचार और वंचित वर्ग के शोषण की कहानी दिखाई गई थी।

4 6 चक्र ( 1981 )
चक्र ( 1981 )

रबींद्र धरमराज निर्देशित चक्र बेहतरीन कलाकारों के साथ बनाई गई एक मसाला फिल्म कही जा सकती है। इस फिल्म में नसीरूद्दीन शाह, कुलभूषण खरबंदा और स्मिता पाटिल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

5 6 अर्थ ( 1982 )
अर्थ ( 1982 )

महेश भट्ट निर्देशित अर्थ उनके अपने जीवन से प्रेरित फिल्म है। इसमें स्मिता के साथ शबाना आजमी, कुलभूषण खरबंदा, राज किरण और रोहिणा हट्टंगड़ी ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं।

6 6 मंडी ( 1983 )
मंडी ( 1983 )

श्याम बेनेगल निर्देशित मंडी गुलाम अब्बास की उर्दू लघुकथा आनंदी से प्रेरित फिल्म थी। इसमें पॉलिटिक्स और प्रॉस्टिट्यूशन ( Prostitution ) पर कटाक्ष किया गया था। फिल्म में शबाना आजमी, नीना गुप्ता, इला अरुण, नसीरूद्दीन शाह, कुलभूषण खरबंदा और अमरीश पुरी ने भी अहम किरदार निभाये थे।