रोशनी से सराबोर हुई प्रभु राम की नगरी, ऐसी अयोध्या आपने देखी नहीं होगी

Ravi Singh | Oct 31, 2024, 08:04 IST
अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के बाद आज वहां पहली भव्य दिवाली मनाई गई। इस दिवाली पर दुनिया एक बार फिर भारत के सांस्कृतिक वैभव और संस्कृति की गवाह बनी। इस दौरान 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाए गए।
1 5 ि
ि

श्री राम के सीता और लक्ष्मण हनुमान (रामायण के पात्रों) के साथ पुष्पक विमान (हेलीकॉप्टर) से अयोध्या पहुंचने पर योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया।

2 5 ्
्

अयोध्या बुधवार को तब उत्सव के माहौल में सराबोर हो गई, जब आठवें दीपोत्सव समारोह के तहत रामायण के पात्रों की जीवंत झांकियों के साथ एक जुलूस मंदिर नगरी से गुजरा। सीएम योगी खुद उस रथ को खींचकर राम दरबार स्थल तक पहुंचाया।

3 5 ि
ि

राम दरबार में पहुंचने के बार श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। इस दौरान वहां पर माता सीता, भरत, लक्षमण और शत्रुघ्न भी मौजूद रहे। राम दरबार का दृश्य देखकर लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए।

4 5 म
म

अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के बाद आज वहां पहली भव्य दिवाली मनाई गई।

5 5 ्
्

इस दिवाली पर दुनिया एक बार फिर भारत के सांस्कृतिक वैभव और संस्कृति की गवाह बनी। इस दौरान 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाए गए।