दुबई का शेख हुआ बाबा बागेश्वर का मुरीद...देखें बाबा का रॉकिंग अवतार
बागेश्वर सरकार डेजर्ट सफारी करने भी गए हैं। डेजर्ट सफारी की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की इन तस्वीरों को देखकर उनके भक्त हैरान हैं।
दुबई में हिंदू मंदिर बना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मंदिर के उद्घाटन में गए थे। बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी इस मंदिर में गए थे। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की है।
बाबा के लिए उनके चाहने वाले लोग अलग-अलग कलर के रॉल्स रॉयस लेकर आ रहे हैं। इससे यह दिख रहा है कि उनका जलवा कितना है।
बुर्ज खलीफा के टॉप पर जाकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वीडियो रिकॉर्ड किया है। इसमें उन्होंने दुबई का टॉप एंगल व्यू दिखाया है। इसका वीडियो बागेश्वर सरकार ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है।
24 और 25 मई को दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में बागेश्वर धाम सरकार लोगों से मुलाकात भी करेंगे। इस दौरान बाबा के साथ सेल्फी लेने के लिए दुबई के लोग उतवाले दिख रहे हैं।