जबलपुर क्रूज हादसा: मौत के बाद भी मां के आंचल में लिपटा रहा मासूम, देखें दिल दहला देने वाली तस्वीरें

Manya Jain | May 01, 2026, 14:07 IST
बरगी डैम हादसे में मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मां ने मरते दम तक बच्चे को सीने से लगाए रखा। यह भावुक तस्वीर देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।
1 9 जबलपुर क्रूज हादसा
23 jabalpur bargi dam cruise incident

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार को एक क्रूज नाव पलट गई। इस घटना में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 24 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। इस हादसे की मार्मिक तस्वीरें देख आफकी आखें भी नम हो जाएंगी।

2 9 अटूट ममता की मिसाल
jabalpur bargi dam cruise incident

बरगी डैम के गहरे पानी में जिंदगी की जंग हारने के बाद भी मां की ममता नहीं हारी। हादसे के बाद रेसक्यू में सीने से लिपटे मासूम की तस्वीर ने सबको झकझोर दिया।

3 9 छह लोग अब भी लापता
22 jabalpur bargi dam cruise incident

इस हादसे में नौ लोगों के शव मिल चुके हैं। जबकि 28 लोगों को बचा लिया गया है। वहीं, छह लोग अब भी लापता हैं। आज सुबह मिली जानकारी के अनुसार, क्रूज में कुल 43 लोग सवार थे।

4 9 रात भर जारी रहा रेसक्यू
MANYA JAIN (36)

भारी बारिश और लो-विजिबिलिटी (कम रोशनी) के बीच फ्लड लाइट्स जलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन करते SDRF और होमगार्ड के जवान। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी टीम ने हार नहीं मानी।

5 9 अपनों को खोने का दर्द
24 jabalpur bargi dam cruise incident

दिल्ली से आए एक पर्यटक का आधा परिवार इस हादसे में खत्म हो गया। मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता और बेटी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

6 9 बरगी डैम हादसा
25 jabalpur bargi dam cruise incident

भारी बारिश और लो-विजिबिलिटी (कम रोशनी) के बीच फ्लड लाइट्स जलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन करते SDRF और होमगार्ड के जवान। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी टीम ने हार नहीं मानी।

7 9 26 jabalpur bargi dam cruise incident
26 jabalpur bargi dam cruise incident

शुक्रवार सुबह जब NDRF और सेना की टीमें मौके पर पहुंचीं। मॉडर्न इक्विपमेंट और गोताखोरों की मदद से गहरे पानी में लापता लोगों की तलाश तेज की गई।

8 9 अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ते बचे हुए लोग
27 jabalpur bargi dam cruise incident

जबलपुर के अस्पताल में भर्ती वे 24 लोग, जिन्हें मौत के मुंह से सुरक्षित निकाला गया। डॉक्टरों की टीम घायलों को इलाज और ट्रॉमा से बाहर निकालने में जुटी है।

9 9 मौके पर पहुंचे अधिकारी
28 jabalpur bargi dam cruise incident

जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर मॉनिटरिंग करती हुई। प्रशासन अब मौतों के बढ़ते आंकड़े और लापता लोगों की लिस्ट तैयार कर रहा है।