रहस्यमयी बटेश्वर मंदिर समूह, जहां एक ही जगह पर एक साथ बने हैं 200 से ज्यादा मंदिर

Aman Vaishnav | Nov 17, 2025, 17:54 IST
मध्य प्रदेश में एक ऐसा चमत्कारिक मंदिर समूह बना है जहां एक साथ 200 से भी ज्यादा छोटे-बड़े मंदिर हैं। ये मंदिर लगभग 1200 साल पुरानी कारीगरी में बने हैं और रेत के पत्थरों पर बनी इनकी कारीगरी देखने लायक है। आइए जानते हैं यह मंदिर समूह कहां बना है।
1 7 बटेश्वर मंदिर समूह
bateshwar mandir samooh

बटेश्वर मंदिर समूह कहां है: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बने बटेश्वर मंदिर समूह की सबसे बड़ी बात यह है कि यहां एक ही जगह पर आपको 200 से ज्यादा छोटे-बड़े मंदिर देखने को मिलेंगे।

2 7 1200 साल पुरानी कारीगरी
bateshwar mandir

मुरैना का बटेश्वर मंदिर समूह: यह मंदिर समूह आज से लगभग 1200 साल पहले यानी 8वीं से 10वीं शताब्दी के आस-पास बनाया गया था। ये मंदिर हमें बहुत पुराने समय के कारीगरों की शानदार कला की झलक दिखाते हैं।

3 7 गवान शिव, विष्णु और माता रानी को समर्पित
Aman vaishnav (2)

bateshwar temple: इस मंदिर समूह के ज्यादातर मंदिर भगवान शिव, विष्णु और माता रानी को समर्पित हैं। उस समय के लोग सभी देवी-देवताओं में विश्वास रखते थे।

4 7 पत्थरों पर अद्भुत कला
Aman vaishnav (8)

bateshwar temple murena: ये सारे मंदिर रेत वाले पत्थरों को काटकर बनाए गए हैं। इन पत्थरों पर शानदार कारीगरी ही इस जगह को सबसे ज्यादा खास बनाती है।

5 7 टूटे मंदिर फिर से ठीक
Aman vaishnav (9)

एक समय था जब ये सारे मंदिर टूट-फूट गए थे फिर पुरातत्व विभाग ने बहुत मेहनत करके इन्हें फिर से सुंदर और ठीक किया है।

6 7 नागर शैली में बने मंदिर
Aman vaishnav (10)

धार्मिक अपडेट: इन मंदिरों को नागर शैली नाम के एक खास स्टाइल में बनाया गया है (Latest Religious News) जो पुराने समय में पूरे उत्तर भारत में बहुत चलती थी।

7 7 शांति और सुकून का माहौल
Aman vaishnav (11)

mp tourism: यह मंदिर समूह एकदम शांत और प्राकृतिक जगह पर बना है। (मध्य प्रदेश टूरिस्ट) यहां आकर आपको शांति और सुकून महसूस होगा।