तांत्रिक की प्रेम कहानी से जुड़ा है राजस्थान का भानगढ़ किला, एक श्राप से आज तक पड़ा है वीरान

Aman Vaishnav | Dec 10, 2025, 17:53 IST
एक ऐसा डरावना किला जिसके अंदर जो गया, वह कभी बाहर नहीं आया। एक तांत्रिक श्राप के कारण यह किला हमेशा-हमेशा के लिए वीरान हो गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने भी यहां शाम के बाद जाना सख्त मना किया है।
1 6 भारत का सबसे डरावना किला
Aman vaishnav (72)

भानगढ़ किला कहां है: राजस्थान के अलवर जिले में स्थित यह 17वीं शताब्दी का किला राजा माधो सिंह ने बनवाया था। यह अपने भूतिया रहस्य के लिए फेमस है।

2 6 पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने लगाई रोक
Aman vaishnav (73)

भानगढ़ किला का रहस्य: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने किले के बाहर बोर्ड पर साफ लिखा है। सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले प्रवेश निषेध है। यह एकमात्र ऐसी जगह है। जहां सरकार ने रात में जाने पर आधिकारिक रोक लगाई है।

3 6 तांत्रिक का श्राप
Aman vaishnav (74)

सिंघिया नाम का एक तांत्रिक राजकुमारी रत्नावती से प्यार करता था। पर वह राजकुमारी को काबू में नहीं कर पाया। गुस्से में मरते समय उसने पूरे भानगढ़ शहर को बरबाद होने का श्राप दे दिया।

4 6 श्राप के बाद की भयानक लड़ाई
Aman vaishnav (75)

श्राप के बाद भानगढ़ और अजबगढ़ के बीच एक भयंकर युद्ध हुआ। इस लड़ाई में भानगढ़ किले के सारे लोग मारे गए। माना जाता है कि आज भी उनकी आत्माएं यहां घूमती हैं।

5 6 रात की डरावनी आवाजें
Aman vaishnav (76)

भानगढ़ किला राजस्थान: स्थानीय लोगों का दावा है कि शाम होते ही इस किले से महिलाओं के रोने और पायल की छनछन की आवाजें सुनाई देती हैं। जो भी रात में यहां गया वह कभी लौटकर नहीं आया।

6 6 बिना छत के मकान
Aman vaishnav (77)

mysterious places : भानगढ़ किले के आसपास जितने भी मकान हैं, उनकी छत नहीं है। (tourist place) स्थानीय लोगों का मानना है कि श्राप के कारण ही यहां के मकानों की छतें अपने आप गिर जाती हैं।