झीलों का शहर भोपाल में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह, जहां से दिखता है शानदार नाइट व्यू
city of lakes Bhopal झीलों की नगरी भोपाल : बड़ा तालाब भोपाल की सबसे बड़ी और शानदार झील है। इसे अपर लेक भी कहते हैं। यहां आप बोटिंग का मजा ले सकते हैं और सनसेट का शानदार नजारा देख सकते हैं।
bhopal city : वन विहार नेशनल पार्क ठीक बड़ा तालाब के पास बना हुआ है। यह एक जबरदस्त जगह है जहां आप बाघ, तेंदुआ और दूसरे जानवरों को खुले में घूमते हुए देख सकते हैं।
ताज-उल-मसाजिद हमारे देश की सबसे बड़ी मस्जिदों में गिनी जाती है। यह पूरी तरह से शानदार गुलाबी रंग की है
भारत भवन एक बहुत खास जगह है जहां कला और मनोरंजन से जुड़ी कई चीजें हैं। यह जगह घूमने के लिए सबसे अच्छी है।
मानव संग्रहालय (IGRMS) बहुत बड़ा म्यूजियम है जोबाहर और हॉल के अंदर दोनों जगह फैला हुआ है। यह अलग-अलग राज्यों की जनजातियों और उनके रहने-सहने के बारे में सब कुछ दिखाता है।
छोटा तालाब को लोअर लेक भी कहते हैं। यह बड़ा तालाब से जुड़ी हुई एक शांत और प्यारी सी झील है। यह पुराने भोपाल के पास है जहां आप भीड़-भाड़ से दूर थोड़ा आराम से बैठ सकते हैं
मनभावन टेकरी भोपाल में एक ऊंचाई पर बनी शांत जगह है जहां दिगंबर जैन मंदिर है। यहां से पूरे शहर का एक शानदार नजारा दिखता हैं।