बॉलीवुड सितारों ने जमकर खेली होली, रंगों में कैसे डूबे नजर आए बॉलीवुड के सितारें के देखें तस्वीरें

Sandeep Kumar | Mar 26, 2024, 13:08 IST
सोमवार की सुबह से ही पूरे देश में रंगों के त्योहार की महक के साथ शुरू हुई। देशभर में लोगों ने रंग गुलाल उड़ाकर होली का जश्न मनाया। इसी क्रम में बॉलीवुड के सितारे भी होली पर जमकर झूमते नजर आए। देखिए कैसे बॉलीवुड के सितारों ने होली खेली...
1 5 बीजेपी प्रत्याशी कंगना ने खेली होली
बीजेपी प्रत्याशी कंगना ने खेली होली

कंगना रनौत के लिए इस साल होली का त्‍योहार दोहरी खुशी लेकर आया है। रविवार शाम को ही भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में कंगना की उम्‍मीदवारी की घोषणा की है। वह हिमाचल प्रदेश के मंडी सीट से BJP के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। सोमवार को कंगना ने होली के मौके पर फैंस को बधाई देते हुए तस्‍वीर शेयर की है।

2 5 अमिताभ के घर होली की धूम
अमिताभ के घर होली की धूम

दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन के घर धूम-धाम से होली का त्यौहार मनाया गया। इस दौरान की तस्वीरों को उनकी नातिन नव्या नवेली ने अपने पर्सनल सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। सुपर स्टार की ग्रैंड डॉटर इस दौरान कुर्ती में बड़ी ही प्यारी लग रही थी। वहीं फोटो में आपको जया भी पिचकारी पर हाथ आजमाती दिखाई देंगीं।

3 5 प्रीति जिंटा का होली सेलिब्रेशन
प्रीति जिंटा का होली सेलिब्रेशन

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा (Preity Zinta) को होली खेलना बहुत पसंद हैं। वह हर साल अपने परिवार के साथ विदेश में होली का त्योहार मनाती हैं। वहीं 25 मार्च को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नहीं कई तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह पति जीन के साथ होली के रंगों में रंगी नजर आ रही हैं।

4 5 अक्षय ने टाइगर और दिशा के साथ की होली की मस्ती
अक्षय ने टाइगर और दिशा के साथ की होली की मस्ती

अक्षय कुमार का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के स्टार कास्ट टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के साथ होली मस्ती करते दिखे। टाइगर और वह मिलकर दिशा पर येलो कलर डालते हुए दिख रहे हैं। टाइगर और अक्षय ने होली पर एक दूसरे के साथ ढेर सारी मस्ती की है।

5 5 सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने खेली होली
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने खेली होली

सोमवार की सुबह पूरे देश में रंगों के त्योहार की महक के साथ शुरू हुई। देशभर में लोगों ने रंग गुलाल उड़ाकर होली का जश्न मनाया। बॉलीवुड के सितारे भी होली पर जमकर झूमते नजर आए। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अपने पति ‘होमी’ यानी सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपने होली सेलिब्रेशन की झलक शेयर की।