सीएम के बेटे की शादी में पहुंचे बड़े-बड़े नेता, बाबा रामदेव ने की ये बड़ी घोषणा

Aman Vaishnav | Dec 01, 2025, 12:03 IST
मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु और बहू इशिता ने 22 दूसरे जोड़ों के साथ उज्जैन में एक शानदार सामूहिक शादी की। इस खास मौके पर बाबा रामदेव, बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र शास्त्री जैसे कई बड़े और खास लोग आशीर्वाद देने पहुंचे।
1 8 सीएम मोहन यादव के बेटे की शादी
abhimanyu ki sadi

सीएम मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु यादव और बहू इशिता ने 22 जोड़ों के साथ उज्जैन के शानदार सामूहिक विवाह सम्मेलन में सात फेरे लिए।

2 8 सभी जाति-समाज के जोड़े
Aman vaishnav (1)

इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में सभी जाति-समाज के जोड़े थे, जिससे समाज में एकता और मेल-जोल की भावना दिखी।

3 8 एक साथ 22 जोड़ों की बारात
Aman vaishnav (2)

सभी 22 जोड़े घोड़े-बग्घियों पर सवार होकर शादी वाली जगह पर पर पहुंचे और सभी वर एक साथ तोरण मारकर मंडप में बैठे।

4 8 बाबा रामदेव भी हुए शामिल
Aman vaishnav (3)

योग गुरु बाबा रामदेव ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया और पतंजलि पीठ की ओर से सभी 22 जोड़ों को एक-एक लाख रुपए देने की घोषणा की।

5 8 बाबा रामदेव ने किया मंत्र जाप
Aman vaishnav (4)

बाबा रामदेव ने शादी के इस मौके पर सारे जोड़ों के लिए मंत्रों का पाठ कर उन्हें आशीर्वाद दिया।

6 8 महाराज धीरेंद्र शास्त्री भी हुए शामिल
Aman vaishnav (5)

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी इस विवाह सम्मेलन में पहुंचे और कहा कि सीएम के इस काम से महंगी 'डेस्टिनेशन वेडिंग' का खर्चा कम हो जाएगा।

7 8 केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
Aman vaishnav (6)

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में विशेष रूप से शामिल होने के लिए पहुंचे।

8 8 सवा लाख रुपए देने की घोषणा
Aman vaishnav (7)

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मेहमानों से उपहार नहीं लाने का आग्रह किया था, जबकि अखाड़ा परिषद ने सभी जोड़ों को सवा लाख रुपए देने की घोषणा की।