हार्दिक पांड्या का जलवा बढ़ेगा एशिया कप में! T20 में बना सकते हैं अनोखा रिकॉर्ड

Sandeep Kumar | Aug 20, 2025, 23:53 IST
टी20 एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से यूएई में होगी। हार्दिक पांड्या टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में केएल राहुल को पछाड़ सकते हैं। आइए एक नजर भारत में 5 सबसे अधिक छक्के मारने वाले बल्लेबाजों पर....
1 5 हार्दिक पांड्या
hardik-pandya

हार्दिक पांड्या इस फेहरिस्त में फिलहाल पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने 114 टी20 मैचों में 95 छक्के लगाए हैं। हार्दिक का एशिया कप में प्रमोशन हो सकता है। अगर वह पांच छक्के लगाते हैं, तो राहुल को पछाड़कर चौथे स्थान पर आ जाएंगे।

2 5 केएल राहुल
KL Rahul

सूची में चौथे स्थान पर केएल राहुल हैं। उन्होंने 72 टी20 मैचों में 99 छक्के लगाए हैं। राहुल आगामी एशिया कप में भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच नवंबर 2022 में खेला था।

3 5 विराट कोहली
Virat Kohli

विराट कोहली ने भारत के लिए 125 टी20 मैचों में 124 छक्के लगाए। कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं।

4 5 सूर्यकुमार यादव
Surya Kumar Yadav

टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव दूसरे नंबर पर हैं। सूर्या ने 83 मैचों में 146 छक्के लगाए हैं। वह 9 सितंबर से शुरू हो रहे टी20 एशिया कप 2025 में भारत की कप्तानी करेंगे।

5 5 रोहित शर्मा
Rohit Sharma

रोहित शर्मा के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। 'हिटमैन' ने 159 मैचों में 205 छक्के लगाए हैं। रोहित टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं।