जीपी हिंदुजा का 85 की उम्र में निधन: 30 से ज्यादा देशों में था बिजनेस, नेटवर्थ उड़ा देंगे होश

Aman Vaishnav | Nov 04, 2025, 18:07 IST
गोपीचंद हिंदुजा दुनिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन में से एक थे। उन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर हिंदुजा ग्रुप को 30 से ज्यादा देशों तक पहुंचाया और एक विशाल साम्राज्य खड़ा किया। आइए, इनके बिजनेस के बारे में और विस्तार से जानते हैं।
1 7 गोपीचंद पी. हिंदुजा का निधन
Aman vaishnav (10)

जी पी हिंदुजा निधन: Hinduja Group जिसके बिजनेस की चर्चा पूरे विश्व में होती है, उसे एक बड़ा झटका लगा है। ग्रुप के चेयरमैन, गोपीचंद पी. हिंदुजा का लंदन में निधन हो गया है।

2 7 85 की उम्र मे निधन
Aman vaishnav (11)

चेयरमैन जी पी हिंदुजा का निधन 85 वर्ष की आयु में हुआ। पिछले कुछ हफ्तों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। दुर्भाग्य से, लंदन में इलाज के दौरान उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।

3 7 जीपी हिंदुजा
Aman vaishnav (12)

बिजनेस की दुनिया के दिग्गज उन्हें 'जीपी हिंदुजा' या 'जीपी' कहकर बुलाते थे। यह नाम उनकी सादगी और रुतबे को दिखाता था।

4 7 30 से भी ज्यादा देशों में हिंदुजा ग्रुप
Aman vaishnav (13)

जीपी हिंदुजा को अपने बड़े भाई के साथ मिलकर बिजनेस को पूरी दुनिया में फैलाने का श्रेय दिया जाता है। हिंदुजा ग्रुप आज 30 से भी ज्यादा देशों में अपनी मजबूत उपस्थिति रखता है।

5 7 कंपनी को बनाया ग्लोबल ग्रुप
Aman vaishnav (14)

गोपीचंद हिंदुजा ने ग्रुप को सिर्फ एक बिजनेस तक नहीं रखा, बल्कि इसे ऑटोमोबाइल, बैंकिंग, ऊर्जा, आईटी और हेल्थकेयर जैसे कई जरूरी क्षेत्रों तक फैलाकर हिंदुजा ग्रुप को एक ग्लोबल ग्रुप बना दिया।

6 7 8.3 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ
Aman vaishnav (15)

हिंदुजा ग्रुप का मुख्यालय भले ही लंदन में हो, लेकिन उनकी दौलत पूरी दुनिया में है। इस विशाल बिजनेस ग्रुप की अनुमानित संपत्ति $100 अरब डॉलर (लगभग 8.3 लाख करोड़ रुपए) से भी ज्यादा है।

7 7 धीरज हिंदुजा
Aman vaishnav (16)

उनके बेटे धीरज हिंदुजा ग्रुप का काम आगे बढ़ा रहे हैं, क्योंकि वह पहले से ही हिंदुजा ऑटोमोटिव लिमिटेड के चेयरमैन के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे।