IIFA 2024: गोल्डन लुक में छाईं अनन्या पांडे, नुसरत और रेखा ने भी बिखेरा जलवा, देखें तस्वीरें...

Amresh Kushwaha | Sept 29, 2024, 10:39 IST
IIFA 2024 का अवॉर्ड को बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। इसमें फिल्मी दुनिया के कई बड़े सितारे शामिल हुए। इस इवेंट में कलाकारों के लुक्स और फैशन सेंस ने खूब सुर्खियाँ बटोरीं। आइए देखते हैं इस ग्रैंड इवेंट की कुछ खास तस्वीरें...
1 9 एक्ट्रेस अनन्या पांडे
अनन्या पांडे

IIFA 2024 के रेड कार्पेट पर अनन्या पांडे ने अपने गोल्डन साटिन स्कर्ट और शिमरी हॉल्टर नेक टॉप के साथ सबका ध्यान खींचा। उनका यह स्टाइलिश अवतार सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया और फैशन क्रिटिक्स से खूब सराहना मिली।

2 9 एक्ट्रेस नुसरत भरूचा
एक्ट्रेस नुसरत भरूचा

नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) भी IIFA 2024 में बेहद गॉर्जियस नजर आईं। उन्होंने गोल्डन कलर का हेवी बॉडीकॉन आउटफिट पहना था, जिसे उन्होंने व्हाइट रफस वाले लॉन्ग श्रग के साथ पेयर किया।

3 9 एक्ट्रेस सयानी गुप्ता
सयानी गुप्ता

IIFA 2024 में सयानी गुप्ता (Sayani Gupta) ने पर्पल ऑफ शोल्डर फिशकट स्कर्ट के साथ मैचिंग टॉप पहना और डायमंड जूलरी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया।

4 9 एक्टर शाहिद कपूर
शाहिद कपूर

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने फॉर्मल ब्लैक पैंट सूट पहना और उनका डैशिंग लुक सभी की नजरों में छा गया।

5 9 एक्ट्रेस मालिवका मोहनन
एक्ट्रेस मालिवका मोहनन

मालविका मोहनन (Malavika Mohanan) ने ब्लू नेट आउटफिट पहना और गोल्डन ईयररिंग्स के साथ स्टाइलिश दिखीं।

6 9 एक्ट्रेस रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) ने ग्रीन साटिन साड़ी में अपनी ट्रेडिशनल ग्रेस से सबका दिल जीत लिया।

7 9 एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी
सिद्धांत चतुर्वेदी

सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) ब्लैक पैंट सूट में डैपर लुक में नजर आए।

8 9 एक्ट्रेस रेखा
एक्ट्रेस रेखा

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा (Rekha) हमेशा की तरह अपने ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। उन्होंने गोल्डन साड़ी पहनी और बालों में गजरा लगाया हुआ था, जो उन्हें और भी खूबसूरत बना रहा था।

9 9 एक्टर अभिषेक बनर्जी
एक्टर अभिषेक बनर्जी

एक्टर अभिषेक बनर्जी भी IIFA 2024 अवॉर्ड सेरेमनी में पहुंचे। इस दौरान वे ब्लैक ब्लेजर-पैंट पहने काफी हैंडसम लग रहे थे।