Independence Day: लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल, देखें तस्वीरें

Sandeep Kumar | Aug 14, 2025, 18:53 IST
हर साल 15 अगस्त को देशभर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष भी उत्साह और जोश का माहौल है। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी तेजी से चल रही है।
1 7 Independence Day
Independence Day 1

स्वतंत्रता दिवस के पहले रिहर्सल में भारतीय सेना और स्कूली बच्चों ने देश की एकता, अनुशासन और शौर्य का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

2 7 रिहर्सल में भारतीय सेना
Independence Day 2

रिहर्सल में भारतीय सेना के विभिन्न रेजिमेंट के जवान और वायुसेना के जवान एक साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़े।

3 7 चेहरों पर राष्ट्रप्रेम की झलक
Independence Day 3

एक तस्वीर में एक पुरानी काली जीप के सामने सैन्य टुकड़ी मार्च कर रही थी।

4 7 आसमान से फूलों की बारिश
Independence Day 4

फुल ड्रेस रिहर्सल में भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने आसमान में तिरंगा लहराते हुए उड़ान भरी।

5 7 अखंडता और देशप्रेम का संदेश
Independence Day 5

स्कूली बच्चों और प्रतिभागियों ने केसरिया और सफेद रंग के परिधानों में ‘नया भारत’ का लोगो बनाया। यह दृश्य एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश देता है।

6 7 देश प्रेम का संदेश
Independence Day 6

रिहर्सल के दौरान बड़े बैनरों पर 'Nation First… राष्ट्र प्रथम' और 'OPERATION SINDOOR' का संदेश दिखा।

7 7 रिहर्सल में SPG तैनात
Independence Day 7

इन भव्य समारोहों की सुरक्षा के लिए विशेष स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) के जवान तैनात थे।