उज्जैन क्यों बना पर्यटकों की पहली पसंद

Aparajita Priyadarshini | May 24, 2024, 12:47 IST
उज्जैन भारत का सबसे पवित्र शहर माना गया है। ये मंदिरों और ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण इमारतों का गढ़ है। अगर आप भी इस साल उज्जैन जाने के लिए टिकट बुक करने वाले हैं तो हम आपको बता दें की इस शहर में और भी बहुत कुछ देखने-घूमने लायक है।
1 6 महाकालेश्वर मंदिर
ujj

भारत में स्थित 12 प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन स्थित महाकाल बाबा का ज्योतिर्लिंग सभी ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख है । यहां पर स्थित महाकाल लोक काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से चार गुणा बड़ा है।

2 6 कालियादेह पैलेस को देखने जाएं
palace

आपको कालिदेह महल की यात्रा अवश्य करनी चाहिए। महल राजाओं और राजकुमारों के साथ उज्जैन के सांस्कृतिक महत्व और उसके इतिहास का प्रतीक है। इसे घूमने के लिए टिकट का पैसा भी नहीं खर्च करना पड़ेगा।

3 6 चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य की नगरी
 nydyd

विक्रम वेताल और सिंहासन बत्तीसी की कहानियां महान सम्राट विक्रमादित्य से ही जुड़ी हुई है। भारत में चक्रवर्ती सम्राट उसे कहा जाता है जिसका की संपूर्ण भारत ही नहीं विश्व के अन्य कई क्षेत्रों में राज रहा हो।

4 6 नगरकोट की रानी
shaktp

नगरकोट की रानी प्राचीन उज्जयिनी के दक्षिण-पश्चिम कोने की सुरक्षा देवी है। यह स्थान नाथ संप्रदाय की परंपरा से जुड़ा है। यह स्थान नगर के प्राचीन कच्चे परकोटे पर स्थित है।

5 6 काल भैरव
bhairav

उज्जैन में भैरवगढ़ में साक्षात भैवरनाथ विराजमान है। यहां भैरवनाथ की मूर्ति मदिरापान करती है। ऐसा मंदिर विश्व में कोई दूसरा नहीं। कालभैरव का यह मंदिर लगभग छह हजार साल पुराना माना जाता है।

6 6 जंतर मंतर पर पिकनिक
jantar

जंतर मंतर उज्जैन का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहां आप एक शाम घूमने और पिकनिक पर बैठकर बिता सकते हैं। आप जंतर मंतर के आसपास स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का भी लुत्फ ले सकते हैं।