जानते हैं IPL टीमों के मालिक हैं कितने पैसे वाले

Dolly patil | May 10, 2024, 12:59 IST
इन दिनों आईपीएल का क्रेज लोगों में छाया हुआ है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है की इन टीमों के मालिक कौन हैं और कितनी संपत्ति के मालिक हैं...
1 10 मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस

MI के मालिक नीता अंबानी और आकाश अंबानी हैं। नीता अंबानी की कुल संपत्ति 2.8 से 3 बिलियन डॉलर के बीच है। वहीं आकाश अंबानी की नेट वर्थ करीब 40 बिलियन डॉलर है।

2 10 चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई सुपर किंग्स

हमेशा सुर्खियों में रहने वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मालिक एन श्रीनिवासन हैं। वो अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष रह चुके हैं। हालांकि वो अब इंडिया सीमेंट्स के एमडी हैं।

3 10 कोलकाता नाइट राइडर्स
कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मालिक शाहरुख खान, जूही चावला और जय मेहता हैं। शाहरुख खान और जूही चावला को तो आप जानते ही होंगे, लेकिन आपको बता दें कि जय मेहता जूही के पति और मल्टीनेशनल कंपनी मेहता ग्रुप के ओनर हैं।

4 10 सनराइजर्स हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालिक काव्या मारन हैं। काव्या के पिता कलानिधि मारन सन ग्रुप के अध्यक्ष और संस्थापक हैं। 22 रीजनल चैनल वाले मीडिया ग्रुप के मालिक कलानिधि की कुल संपत्ति 2.3 बिलियन डॉलर यानी करीब 23,000 करोड़ रुपए है।

5 10 डेल्ही कैपिटल
डेल्ही कैपिटल

डेल्ही कैपिटल (DC) के मालिक पार्थ जिंदल हैं, जो पार्थ जेएसडब्ल्यू ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल के बेटे हैं। पार्थ जिंदल की कुल संपत्ति 72.2 मिलियन डॉलर यानी 600 करोड़ रुपए है।

6 10 राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स (RR) के मालिक मनोज बडले और लचलान मर्डोक है। मनोज बडाले कुल संपत्ति 160 मिलियन डॉलर है। वहीं लचलान मर्डोक रूपर्ट मर्डोक के बेटे हैं और उनके परिवार की कुल संपत्ति लगभग 17 बिलियन है।

7 10 पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स (PBKS) के मालिक प्रीति जिंटा, नेस वाडिया, मोहित बर्मन और करण पाल है। जानकारी के मुताबिक नेस वाडिया की कुल संपत्ति 7 बिलियन है।

8 10 लखनऊ सुपर जाइंट्स
लखनऊ सुपर जाइंट्स

लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के ओनर संजीव गोयनका है। वहीं संजीव गोयनका की नेट वर्थ तकरीबन 3.4 बिलियन डॉलर है।

9 10 गुजरात टाइटन्स
गुजरात टाइटन्स

गुजरात टाइटन्स (GT) के मालिक स्टीव कोल्ट्स और डोनाल्ड मैकेंजी हैं। इस टीम की ब्रांड वैल्यू 6,512 करोड़ रुपए है।

10 10 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मालिक यूनाइटेड स्पीरिट्स लिमिटेड है। ये एक भारतीय अल्कोहलिक पेय ( alcoholic beverages ) कंपनी है। इस टीम की ब्रांड वैल्यू 7,853 करोड़ रुपए है।