CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, गांधी जयंती पर दिल्ली से मुंबई तक चुनाव आयोग के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन

Oct 02, 2026, 15:58 IST
गांधी जयंती पर SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर से मुंबई तक भारी प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने आतिशी और संजय सिंह समेत 500 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। इलाके में इंटरनेट बंद है और 12 मेट्रो स्टेशन सील कर दिए गए हैं। विपक्षी दल CEC के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
1 8 CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, दिल्ली से मुंबई तक चुनाव आयोग के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, दिल्ली से मुंबई तक चुनाव आयोग के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन

गांधी जयंती पर SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर से मुंबई तक भारी प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने आतिशी और संजय सिंह समेत 500 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया।

2 8 गांधी जयंती के दिन प्रदर्शन
गांधी जयंती के दिन प्रदर्शन

चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया के विरोध में गांधी जयंती के दिन दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर मुंबई तक भारी प्रदर्शन देखा गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के आमने-सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।

3 8 दिग्गज नेता और कार्यकर्ता हिरासत में
दिग्गज नेता और कार्यकर्ता हिरासत में

दिल्ली पुलिस ने आतिशी, संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज समेत करीब 500 से 700 प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर और अशोका रोड से हिरासत में लिया है।

4 8 सुरक्षा के कड़े इंतजाम
सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं थी। कमिश्नर अनुराग कुमार ने खुद मौके का मुआयना किया।

5 8 12 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद
12 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद

सुरक्षा के मद्देनजर बाराखंभा रोड समेत जंतर-मंतर के आसपास के 12 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट अगले आदेश तक पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं।

6 8 CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

प्रदर्शन कर रहे AISA, SFI और छात्र संगठनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग उठाई है। ऐसा इसलिए, क्योंकि छात्र संगठनों और विपक्ष का आरोप है कि SIR प्रक्रिया में मतदाता सूची से गड़बड़ी कर नाम काटे गए हैं।

7 8 मुंबई में भी CJP का भारी प्रदर्शन
मुंबई में भी CJP का भारी प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुंबई के शिवाजी पार्क से अपना देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। इस पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम तैनात किए गए हैं।

8 8 विपक्ष का सेव डेमोक्रेसी मार्च का ऐलान
विपक्ष का सेव डेमोक्रेसी मार्च का ऐलान

इस मुद्दे को लेकर INDIA ब्लॉक ने दो से आठ अक्टूबर तक देशभर में मार्च निकालने और छह अक्टूबर को चुनाव आयोग दफ्तर का घेराव करने की योजना बनाई है।