भगवान शिव का अनोखा रूप और पांडवों के पापों से जुड़ा है केदारनाथ मंदिर का रहस्य

Aman Vaishnav | Nov 22, 2025, 12:56 IST
केदारनाथ धाम जिसे कलयुग का स्वर्ग कहा जाता है महादेव के इस प्राचीन मंदिर की एक झलक देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि केदारनाथ धाम मंदिर को सबसे पहले किसने और क्यों बनवाया? आइए जानते हैं इस मंदिर के निर्माण के पीछे की कहानी।
1 7 भगवान शिव की खोज
kedarnath

Kedarnath Temple: कुरुक्षेत्र के युद्ध के बाद पांडवों ने अपने रिश्तेदारों को मारने का पाप महसूस किया। इस पाप से मुक्ति पाने के लिए उन्होंने भगवान शिव की खोज शुरू की।

2 7 भगवान शिव का अनोखा रूप
Aman vaishnav (19)

Kedarnath Dham: पांडवों को दर्शन न देने के लिए भगवान शिव ने भैंसे का रूप धारण किया और केदारनाथ मंदिर में पशुओं के झुंड में छिप गए।

3 7 धरती में समाय भगवान शिव
Aman vaishnav (20)

भीम ने अपने बल से भैंसे रूपी भगवान शिव को पकड़ने का प्रयास किया। इस प्रयास में भगवान शिव धरती में समा गए। जिससे उनका पिछला भाग (कूबड़) बाहर ही रह गया।

4 7 त्रिकोणीय ज्योतिर्लिंग की पूजा
Aman vaishnav (21)

जिस स्थान पर शिव जी का कूबड़ प्रकट हुआ। पांडवों ने उस शिला की ही पूजा की। यही शिला आज त्रिकोणीय ज्योतिर्लिंग के रूप में पूजी जाती है।

5 7 शिव जी का पहला मंदिर
Aman vaishnav (22)

भगवान शिव के साक्षात दर्शन होने पर पांडवों ने इस जगह पर पहला मंदिर बनवाया।

6 7 स्वर्ग जाने का मार्ग
Aman vaishnav (23)

केदारनाथ धाम में शिव की पूजा और तपस्या करने के बाद पांडवों को उनके पापों से मुक्ति मिली। माना जाता है कि यहीं से पांडवों ने स्वर्ग जाने का मार्ग किया था।

7 7 पंच कैदार का निर्माण
Aman vaishnav (24)

जब भगवान शिव बैल रूप में धरती में समाए तो उनके शरीर के भाग चार और स्थानों पर प्रकट हुए। इन्हीं पांचों स्थानों पर पांडवों ने मंदिर बनाए जिन्हें आज पंच केदार के नाम से जाना जाता है।