कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024: कियारा ने पहना 30 करोड़ का नेकलेस, लुक देख हो जाएंगे हैरान

Dolly patil | May 19, 2024, 11:46 IST
Kiara Advani At Cannes 2024: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 के रेड कार्पेट पर उतरीं कियारा आडवाणी ने अपने लुक से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस रेड सी फिल्म फेस्टिवल से एक्ट्रेस के लुकस की फोटोज अब काफी वायरल हो रही हैं।
1 6 कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी ( Kiara Advani ) ने इसी साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया है। ऐसे में उनका हर लुक चर्चा में बना हुआ है। पहले जहां एक्ट्रेस व्हाइट हाई स्लिट गाउन में नजर आईं थीं तो वहीं अब उनका मरमेड लुक देखकर फैंस उनपर दिल हार बैठ गए हैं।

2 6 रेड सी फिल्म फेस्टिवल
रेड सी फिल्म फेस्टिवल

कियारा आडवाणी रेड सी फिल्म फेस्टिवल के वुमन इन सिनेमा मेड गाना डिनर में शामिल हुई थीं। इस दौरान एक्ट्रेस के लुक से लोगों का नजरें हटाना मुश्किल हो रहा था।

3 6 ऑफ शोल्डर फिश टेल गाउन
ऑफ शोल्डर फिश टेल गाउन

लाइट पिंक और ब्लैक कलर के कॉम्बिनेशन वाले इस ऑफ शोल्डर फिश टेल गाउन में कियारा बेहद प्यारी लग रही थीं। इस ड्रेस के साथ कियारा ने हाथों में ब्लैक नेट वाले ग्लव्स पहने थे। एक्ट्रेस किसी जलपरी जैसी दिख रही थीं।

4 6 व्हाइटल नेकलेस
व्हाइटल नेकलेस

अपने इस लुक के साथ कियारा ने व्हाइटल कलर की नेकलेस पेयर किया था। ये नेकलेस लगभग 30 करोड़ रूपए का था। हालांकि स्टाइलिश जुड़ा हेयरस्टाइल के साथ एक्ट्रेस खूब जच रही थीं।

5 6 पिंक कलर बो
पिंक कलर बो

इस ड्रेस के साथ कियारा ने बो लगाया था। दरअसल एक्ट्रेस के गाउन पर पीछे की तरफ एक पिंक कलर का बड़ा-सा बो अटैच किया गया था। जो कियारा की ड्रेस को काफी यूनिक बना रहा था।

6 6 ऑल व्हाइट लुक
ऑल व्हाइट लुक

इससे पहले कियारा आडवाणी का कान्स में ऑल व्हाइट लुक काफी चर्चा में रहा था। एक्ट्रेस व्हाइट कलर के हाई स्लिट गाउन के साथ मैचिंग पर्ल स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहने नजर आई थीं।