हिमाचल से कम नहीं एमपी का कुकरू खामला आज भी रहस्य से भरे हैं कॉफी के बागान
Aman Vaishnav | Nov 28, 2025, 24:45 IST
मध्य प्रदेश में पहाड़ों में छिपी हुई एक ऐसी जगह जो हिमाचल प्रदेश से कम नहीं है। यहां कोहरा जमा होने के कारण नजारा और भी शानदार लगता है। ऊंचे पहाड़ों के बीच यहां कॉफी के बागान होना भी अपने आप में एक रहस्य है। आइए जगह के बारे में और विस्तार से जानते हैं।
1 6 कुकरू खामला हिल स्टेशन
कुकरू खामला बैतूल: कुकरू खामला सतपुड़ा की पहाड़ियों में बहुत अंदर छिपा है। इस जगह पर ऐसा महसूस होता है जैसे यह दुनिया से कटा हुआ एक गांव हो।
2 6 कोहरा और ठंड
बैतूल का कुकरू खामला: कई महीनों तक यह इलाका घने कोहरे से ढका रहता है, जिससे यहां का नजारा बहुत शानदार दिखता है।
3 6 मध्य प्रदेश में कॉफी के बागान
बैतूल का कुकरू गांव: इस ठंडी जगह पर कॉफी के बागान लोगों को भी हैरान करते है। मध्य प्रदेश में कॉफी की खेती होना अपने आप में एक रहस्य है।
4 6 ब्रिटिश वास्तुकला के निशान
घने जंगल के बीच पुरानी ब्रिटिश वास्तुकला के खंडहर भी मिल जाते हैं। जो बताते हैं कि कभी यहां कोई गुप्त ठिकाना रहा होगा।
5 6 कुकरू खामला के घने जंगल
कुकरू खामला के घने जंगलों का बहुत शानदार नजारा दिखता है। अंदर जाने पर हर कदम एक रहस्य जैसा लगता है।
6 6 ऊंचे पहाड़ों की खूबसूरती
MP Tourism Board: ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों से ये जगह बहुत खूबसूरत लगती है। (एमपी टूरिज्म बोर्ड) तेज हवा और पक्षियों का शोर एक अलग ही सुकून देते हैं।