जानिए मध्य प्रदेश के भीम कुंड का वो राज जो वैज्ञानिक भी आज तक नहीं सुलझा पाए

Aman Vaishnav | Nov 14, 2025, 14:00 IST
मध्य प्रदेश का एक ऐसा कुंड जिसका संबंध सीधे महाभारत काल से है। इस कुंड की गहराई का पता बड़े-बड़े वैज्ञानिक तक नहीं लगा पाए हैं। जब भी दुनिया में कोई बड़ी प्राकृतिक आपदा आती है तो इस कुंड का जलस्तर अपने आप बढ़ जाता है। आइए जानते हैं इस कुंड की पूरी कहानी।
1 8 भीम कुंड छतरपुर
bhim kund chhatarpur

छतरपुर का भीम कुंड: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बना एक ऐतिहासिक कुंड जिसे भीम कुंड कहते हैं। आइए जानते हैं कि इस कुंड की क्या कहानी है।

2 8 महाभारत काल से संबंध
bhim kund

भीम कुंड कहां है: माना जाता है कि वनवास के दौरान द्रौपदी की प्यास बुझाने के लिए भीम ने अपनी गदा मारकर यह कुंड बनाया था।

3 8 कितनी है गहराई
bhim kund chhatarpur.

भीम कुंड का रहस्य: आज तक वैज्ञानिक और गोताखोर भी नहीं जान पाए कि इसका पानी कहां से आता है और यह कितना गहरा है।

4 8 साफ और नीला पानी
Aman vaishnav (19)

इस कुंड का पानी हमेशा इतना साफ और गहरा नीला रहता है जिससे इसकी गहराई और भी रहस्यमय लगती है।

5 8 कुंड की रहस्यमयी कहानी
Aman vaishnav (20)

इस कुंड की एक और हैरान करने वाली कहनी है। कहा जाता है कि जब भी देश या दुनिया में कहीं भी कोई बड़ी आपदा आती है तो इस कुंड का पानी अचानक बढ़ जाता है।

6 8 चमत्कारी इलाज की मान्यता
Aman vaishnav (21)

लोग इस कुंड में नहाने के लिए दूर-दूर से आते हैं। मान्यता है कि इस कुंड में नहाने से कई बीमारियां ठीक हो जाती है।

7 8 कुंड तक पहुंचने का रास्ता
chhatarpur bhim kund

mysterious places: गुफा के अंदर बने इस कुंड तक पहुंचने के लिए आपको चट्टानों को काटकर बनाई गई संकरी सीढ़ियों से नीचे उतरना पड़ता है। गुफा के अंदर का माहौल बेहद शांत और ठंडा होता है।

8 8 पर्यटन और आस्था का केंद्र
Aman vaishnav (22)

mp tourism: पौराणिक कथाएं और इस कुंड की सुंदरता के कारण ये जगह मध्य प्रदेश में घूमने और आस्था रखने वालों के लिए एक बड़ा केंद्र बन गई है। डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।