मध्य प्रदेश का हजार साल पुराना 64 योगिनी मंदिर, इतिहास जानकर रह जाएंगा हैरान
64 योगिनी मंदिर कहां है: मध्य प्रदेश के मुरैना में बना 64 योगिनी मंदिर अपने पूरी तरह से गोल आकार के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। ऊपर से देखने पर यह एक सिक्के जैसा दिखता है।
64 योगिनी मंदिर मुरैना: दिल्ली में बना संसद भवन (Parliament House) इसी मंदिर के गोल डिजाइन को देखकर बनाया गया था।
64 योगिनी मंदिर का इतिहास: यह मंदिर 64 शक्तिशाली योगिनी देवियों को समर्पित था। इसकी गोल दीवार में पूरे 64 छोटे कमरे बने हैं। जिनमें हर एक देवी की मूर्ति रखी जाती थी।
इस मंदिर का एक और नाम 'एकत्तरसो महादेव मंदिर' भी है। इसकी वजह है कि 64 छोटे कक्षों के ठीक बीचों-बीच एक बड़ा शिव मंदिर है।
यह मंदिर सिर्फ धार्मिक स्थल नहीं था बल्कि प्राचीन समय में यह शिक्षा का एक बड़ा केंद्र था। इस मंदिर में ज्योतिष और गणित की शिक्षा दी जाती थी।
यह अद्भुत मंदिर लगभग 1 हजार साल पहले बनाया गया था। इसे राजा देवपाल ने बनवाया था।
यह मंदिर एक छोटी पहाड़ी की चोटी पर बना है जहां से आस-पास की पूरी हरियाली और खेतों का शानदार नजारा दिखता है। डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।