अमरकंटक का नर्मदा मंदिर समूह जहां एक साथ बने है 20 मंदिर, स्वयं प्रकट हुई थी शिवलिंग
नर्मदा मंदिर समूह अमरकंटक: नर्मदा मंदिर समूह को नर्मदा नदी का उद्गम स्थल माना जाता है। इस मंदिर समूह में एक मेन मंदिर के साथ कई छोटे-बड़े मंदिर भी शामिल हैं
यहां कुंड के चारों ओर 20 से ज्यादा मंदिरों का एक समूह है। यहां एक ही जगह पर भगवान शिव, गणेशजी दुर्गा जी और कई देवी-देवताओं के दर्शन हो जाते हैं।
समूह में मां नर्मदा को समर्पित एक मंदिर है। इस मंदिर में मां नर्मदा को भक्तों की रक्षा करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है।
इस समूह में 10वीं और 11वीं सदी के मंदिर भी हैं, जिन्हें कलचुरी राजाओं ने बनवाया था। इन मंदिरों आज भी उस समय की शानदार कारीगरी दिखाती है।
यहां पातालेश्वर महादेव का मंदिर बहुत फेमस है। माना जाता है कि इस मंदिर का शिवलिंग स्वयं प्रकट हुआ था।
नर्मदा मंदिर अमरकंटक: नर्मदा पूजा में सबसे पहले कुंड की पूजा फिर मेन मंदिर और उसके बाद बाकी मंदिरों के दर्शन किए जाते हैं।
MP Tourism Board: यहां आने वाले भक्तों का मानना है कि नर्मदा मैया यहां से शुरू होकर भक्तों की हर मुश्किल दूर करती हैं।