ओरछा में भगवान राम के लिए बना चतुर्भुज मंदिर पर होती है विष्णु जी की पूजा, जानें कारण

Aman Vaishnav | Nov 26, 2025, 12:35 IST
मध्य प्रदेश का ऐसा मंदिर जो महल जैसा दिखता है, इस मंदिर की खासियत ये है कि यह मंदिर भगवान राम के लिए बनवाया गया था, पर आखिर में इस मंदिर में भगवान विष्णु जी की पूजा की जाती है। आइए इस शानदार मंदिर के बारे में और विस्तार से जानते हैं।
1 6 ओरछा का चतुर्भुज मंदिर
orchha mandir

चतुर्भुज मंदिर कहां स्थित है: यह भव्य मंदिर 16वीं सदी में ओरछा के राजा मधुकर शाह की रानी गणेश कुंवर ने बनवाया था। यह मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में ओरछा शहर में बना है।

2 6 भगवान राम का मंदिर
orchha chaturbhuj mandir

चतुर्भुज मंदिर ओरछा: यह मंदिर भगवान राम के लिए बना था। पर अब यहां मुख्य रूप से भगवान विष्णु की पूजा होती है।

3 6 भगवान विष्णु का स्वरूप
orchha mandir

चतुर्भुज का सीधा मतलब होता है चार भुजाओं वाला। यह नाम भगवान विष्णु को दिया गया है जो भगवान विष्णु के एक रूप को दर्शाता है।

4 6 महल जैसा मंदिर
orchha mandir

इस मंदिर की डिजाइन बहुत शानदार है। यह मंदिर एक बड़े किले जैसा दिखता है क्योंकि इसे मंदिर और महल दोनों की तरह मिलाकर बनाया गया है।

5 6 ओरछा का सबसे ऊंचा मंदिर
orchha mandir

यह मंदिर बहुत ऊंचा है, इस मंदिर की दीवारें और शिखर इतनी ऊंची हैं कि इन्हें आप ओरछा में दूर से ही देख सकते हैं। यह ओरछा के सबसे ऊंचे मंदिरों में से एक है।

6 6 स्थापना का रहस्य
orchha temple

Latest Religious News: यहां स्थापित होने के लिए लाई गई भगवान राम की मूर्ति मंदिर तैयार होने के बाद अपने स्थान से नहीं हिली। (धार्मिक अपडेट) इसलिए मंदिर में भगवान विष्णु को स्थापित किया गया।