चारों ओर से पानी और हरियाली से घिरे मध्य प्रदेश के सरसी आइलैंड पर मिलेगा मालदीव जैसा मजा
sarsi island resort: सरसी आइलैंड रिसॉर्ट मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में बाणसागर डैम के बैकवाटर पर स्थित है। (सरसी आइलैंड कहां है) यहां पर्यटक शांत पानी, हरियाली और आसपास के पहाड़ों के खूबसूरत नजारों का पूरा आनंद ले सकते हैं।
sarsi island resort shahdol: सरसी आइलैंड रिसॉर्ट के बोट क्लब से पर्यटक पानी में मजेदार वाटर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकते हैं। इस दौरान वे आसपास के सुंदर नजारे भी देख सकते हैं।
mp tourism: सरसी आइलैंड रिसॉर्ट में 10 इको हट्स हैं, जहां ठहरने पर पर्यटक शांत माहौल और हरे-भरे नजारों का मजा ले सकते हैं। यहां की ताजगी और शांति ऐसा महसूस कराती है जैसे हम प्रकृति के बीच हों।
रिसॉर्ट का रेस्टोरेंट पूरी तरह से प्राकृतिक सुंदरता से घिरा हुआ है जहां बैठकर आप स्वादिष्ट खाना खा सकते हैं और आसपास के नजारों का मजा ले सकते हैं।
रिसॉर्ट में चारों ओर फैली हरियाली और पानी के सुंदर नजारे पर्यटकों को बहुत पसंद आते हैं। ये उन्हें प्रकृति के करीब होने का एहसास भी कराता है।
मध्य प्रदेश टूरिस्ट : यह रिसॉर्ट पूरी तरह से प्राकृतिक सौंदर्य से घिरा हुआ है, जहां पर्यटक हरियाली, जल और पहाड़ों के नजारे का आनंद लेते हुए शांति से आराम कर सकते हैं।