बड़वानी का बावनगजा: ऊंची पहाड़ी से दिखेगा शानदार नजारा और 84 फीट की जैन प्रतिमा
बावनगजा जैन तीर्थ: भगवान आदिनाथ की विशाल मूर्ति के लिए प्रसिद्ध है। इस प्रतिमा की ऊंचाई 52 गज (लगभग 84 फीट) है।
यह प्रतिमा एक बड़ी चट्टान को काटकर बनाई गई है। 15वीं शताब्दी में बनी यह मूर्ति प्राचीन मूर्तिकला का एक शानदार नमूना है।
भगवान आदिनाथ की प्रतिमा की ऊंचाई के कारण ही इस जगह का नाम बावनगजा हो गया।
यह पवित्र स्थान सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला की एक हरी-भरी पहाड़ी पर मौजूद है। यहां तक पहुंचने के लिए आपको पहाड़ी पर चढ़ाई करनी पड़ती है।
बावनगजा जैन धर्म का एक बहुत पवित्र तीर्थस्थल माना जाता है। (mp tourism) यहां दूर-दूर से जैन धर्म के लोग दर्शन करने और पूजा-पाठ करने आते हैं।
बावनगजा जैन मंदिर बड़वानी: 52 गज की मूर्ति के अलावा (MP Tourist Place) इस पहाड़ी पर और भी कई प्राचीन जैन मंदिर और छोटी-छोटी मूर्तियां बनी हुई हैं।
बावनगजा बड़वानी: पहाड़ी पर इतनी ऊंचाई पर होने के कारण यहां से आसपास का नजारा बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है। (मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग) आप यहां से पूरे बड़वानी शहर और हरियाली को देख सकते हैं।