अपने वीकेंड को बनाए खास, OTT प्लेटफार्म की इन फिल्मों में देखें क्राइम-सस्पेंस और थ्रिल का ट्रिपल डोज
वीकेंड आते ही लोग ओटीटी पर कुछ न कुछ देखने के लिए तलाश करते रहते हैं। किसी को रोमांटिक सीरीज पसंद होती है तो कोई सस्पेंस थ्रिलर से भरी कहानियां देखना पसंद करता है। अमेजन प्राइम वीडियो पर ऐसी बहुत सी फिल्में और सीरीज हैं, जिनको देखना लोग पसंद करते हैं।
लिस्ट में पहला नाम फिल्म Photograph का है। इस फिल्म में फुल ड्रामा, क्राइम और सस्पेंस का तड़का देखने को मिलेगा।
The Voyeurs में पिप्पा और थॉमस की कहानी है, जो कि अपने सपनों के अपार्टमेंट में चले जाते हैं, लेकिन उनके घर के सामने घटनाएं घटती हैं जो कि डरा देने वाली होती हैं।
Ae Watan Mere Watan सारा अली खान की फिल्म है। इसकी कहानी साल 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान की है। जब इस आंदोलन को दबाने के लिए अंग्रेजी हुकूमत ने गांधी और नेहरू समेत कांग्रेस के सारे बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया था।
मिस्ट्री और सस्पेंस से भरी से भरी Deep Water फिल्म 80 से ज्यादा हत्याएं और कई अनसुलझे मामलों पर आधारित है। ये फिल्म आपको खूब एंटरटेन करने वाली है।
Guy Ritchie's The Covenant में एक गैंगस्टर की कहानी है, जिसमें थियो जेम्स एडी के किरदार में दिखेंगे।
My Fault फिल्म में आपको नूह का एक किरदार देखने को मिलेगा। जो कि अपना शहर, प्रेमी और दोस्तों को छोड़कर अपनी मां के नए अमीर पति के घर में रहना पड़ता है। वहां उसकी मुलाकात निक से होती है। जो उसका नया सौतेला भाई है।
वेब सीरीज Adhura एक हॉरर थ्रिलर सीरीज है। इस शो में रसिका दुग्गल, इश्वाक सिंह, जोआ मोरानी और पूजन छाबड़ा आदि कलाकार शामिल हैं।