Met Gala 2024: आलिया भट्ट ने मेट गाला में बिखेरा जादू
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) 6 मई को न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में हुए मेट गाला में पहुंची थी।
आलिया दूसरी बार फैशन की सबसे बड़ी रात का हिस्सा बनीं। वहीं उन्होंने साल 2023 में कारपेट पर अपना डेब्यू किया था।
आलिया ने मिंट ग्रीन कलर की साड़ी में न्यूयॉर्क की धरती पर अपना जादू बिखेरा। आलिया की इस साड़ी का पल्ला 23 फिट लंबा था
मेट गाला 2024 के कारपेट पर आलिया ने बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर सब्यसाची की बनाई हुई साड़ी में एंट्री मारी थी।
डिजाइनर सब्यसाची को आलिया भट्ट की साड़ी बनाने में 2 महीने से भी ज्यादा का वक्त लगा था।
आलिया भट्ट ने डेब्यू के टाइम व्हाइट कलर का गाउन पहना था।
मेट गाला एक ऐसा फैशन इवेंट है, जिसका इंतजार हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के लोगों को रहता है। मेट गाला का आयोजन 2005 के बाद से हर साल मई के पहले सोमवार को होता है। इस बार मेट गाला न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित हुआ है।