मानसून में घूमने के लिए बेस्ट हैं MP के 7 मशहूर टूरिस्ट प्लेस, आप भी बनाएं प्लान

thesootr Desk | Jun 16, 2025, 18:54 IST
बारिश का मौसम आते ही लोग घूमने का प्लानिंग करने लगते हैं। अगर आप भी बारिश के मौसम में घूमने का प्लान कर हैं, तो हम आपको मानसून में घूमने के लिए MP के 7 जगहो के बारे में बताएंगे। आप परिवार के साथ इन खूबसूरत जगहों का लुप्त उठाकर बारिश का मजा ले सकते है.
1 6 पन्ना नेशनल पार्क
 Panna Nation Park

अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं , तो आप पन्ना नेशनल पार्क का टूर कर सकते हैं। यहां आप वन्यजीव के साथ यहां के खूबसूरत पार्क का भी सैर कर सकते हैं। पन्ना नेशनल पार्क विंध्य के पहाड़ियों पर स्थित 524 किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है। मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थल

2 6 पचमढ़ी
 Pachmadi

पचमढ़ी मध्‍यप्रदेश का सबसे खूबसूरत और काफी चर्चित हिल स्‍टेशन है। ये जगह बेहद खूबसूरत झरने, हरे-भरे जंगलों और प्राचीन गुफाओं से भरा हुआ है। यहां के हरे-भरे जंगलों और यहां पहाड़ की ऊंचाई से गिरते पानी की तेज धार पर्यटकों को मंत्रमुग्‍ध कर देता है। MP Tourist Place

3 6 तामिया
Tamiya

प्रकृति की गोद में बसा, तमिया मध्य प्रदेश के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक हैं। यहां का शानदार नजारा आपको दूर से शांति और सुकून का अनुभव कराता है। आप यहांं अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने जा सकते है। mp tourism

4 6 सांची
Sanchi

अगर आप इतिहास प्रेमी हैं , तो ये जगह घूमने के लिए काफी शानदार है। यहां आपको प्राचीन समय के स्तूपों के साथ इतिहास से जुड़े रोचक तथ्यों को भी जानने का मौका मिलेगा। इस स्तूप को सम्राट अशोक ने थर्ड सेंचुरी में बनवाया था। tourist

5 6 चंदेरी
Chanderi

अगर आप भी चंदेरी के इन वादियों की खूबसूरती को फिल करना चाहते हैं, तो आप यहां घूमने के लिए जा सकते हैं। चंदेरी के इन विरासत और प्राकृतिक सुंदरता का अनूठा मिश्रण हर किसी के दिल को भा जाता है। Monsoon

6 6 मांडू
 Mandu

मांडू एक ऐसी जगह है जहां आप अकेले या परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। वहां पर आपको कई सारे किले और बीते युग की कहानियां सूनने मिलेगी । यहां पर आप सनसेट पॉइंट से सूर्यास्‍त का शानदार नजारा भी देख सकते हैं। एमपी में मानसून