CJP का शिक्षा मंत्री को अल्टीमेटम: इस्तीफा न देने पर फिर आंदोलन की चेतावनी

Manya Jain | Jun 07, 2026, 10:50 IST
नीट (NEET) पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर छात्रों का महा-आंदोलन हुआ। CJP और सोनम वांगचुक ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के लिए सरकार को 5 दिन का अल्टीमेटम दिया है।
1 7 एयरपोर्ट से सीधे प्रदर्शन
cockroach janta party protest

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके सुबह अमेरिका से सीधे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुँचे थे।

2 7 हाथ में संविधान की कॉपी
22 cockraoch janta party jantar mantar protest

एयरपोर्ट से वे सीधे प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर पहुँचे, जहाँ वे अपने साथ बाबासाहेब अंबेडकर की ऑटोबायोग्राफी और देश के संविधान की प्रति लेकर आए थे।

3 7 अभिजीत दीपके मंच
21 cockraoch janta party jantar mantar protest

दोपहर ठीक 12 बजे अभिजीत दीपके मंच पर पहुंचे और उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए अपना भाषण दिया था।

4 7 NEET पेपर लीक का विरोध
24 cockraoch janta party jantar mantar protest

पार्टी ने दावा किया कि नीट (NEET) पेपर लीक के विरोध में वहाँ हजारों प्रदर्शनकारी जुट चुके थे।

5 7 सोनम वांगचुक का समर्थन
17 cockraoch janta party jantar mantar protest

इस दौरान मशहूर सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका (IIT कानपुर पास-आउट) के साथ मंच पर पहुंचे थे

6 7 5 घंटे चला प्रदर्शन
23 cockraoch janta party jantar mantar protest

CJP के इस 5 घंटे के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा था; एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और दिल्ली बॉर्डर्स पर 1000 से ज्यादा जवान तैनात किए गए थे।

7 7 13 जून का अगला आंदोलन
18 cockraoch janta party jantar mantar protest

प्रदर्शन के दौरान CJP ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए 5 दिन की समय सीमा तय की और मांग पूरी न होने पर अगले शनिवार (13 जून) को फिर से देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी थी।