CJP का शिक्षा मंत्री को अल्टीमेटम: इस्तीफा न देने पर फिर आंदोलन की चेतावनी
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके सुबह अमेरिका से सीधे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुँचे थे।
एयरपोर्ट से वे सीधे प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर पहुँचे, जहाँ वे अपने साथ बाबासाहेब अंबेडकर की ऑटोबायोग्राफी और देश के संविधान की प्रति लेकर आए थे।
दोपहर ठीक 12 बजे अभिजीत दीपके मंच पर पहुंचे और उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए अपना भाषण दिया था।
पार्टी ने दावा किया कि नीट (NEET) पेपर लीक के विरोध में वहाँ हजारों प्रदर्शनकारी जुट चुके थे।
इस दौरान मशहूर सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका (IIT कानपुर पास-आउट) के साथ मंच पर पहुंचे थे
CJP के इस 5 घंटे के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा था; एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और दिल्ली बॉर्डर्स पर 1000 से ज्यादा जवान तैनात किए गए थे।
प्रदर्शन के दौरान CJP ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए 5 दिन की समय सीमा तय की और मांग पूरी न होने पर अगले शनिवार (13 जून) को फिर से देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी थी।