सोशल मीडिया बैन के बाद नेपाल में हिंसक प्रदर्शन, देखें तस्वीरें

Sandeep Kumar | Sept 10, 2025, 24:03 IST
नेपाल में सोशल मीडिया बैन के विरोध में हो रहा प्रदर्शन अब हिंसक हो गया है। नेपाल के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कई नेताओं और पूर्व प्रधानमंत्री के घरों को आग के हवाले कर दिया गया है। देखें हिंसक घटनाओं की तस्वीरें...
1 8 नेपाल की संसद भवन पर हमला
Parliament of Nepal

सबसे बड़ा हमला काठमांडू की संसद भवन पर हुआ। हजारों प्रदर्शनकारी Gen-Z युवाओं ने संसद भवन में आग लगा दी।

2 8 नेपाल की सुप्रीम कोर्ट
Supreme Court

प्रदर्शनकारियों ने नेपाल की सुप्रीम कोर्ट को भी आग के हवाले कर दिया।

3 8 काले धुएं की लपटें
NEPAL

नेपाल की सड़कों में काले धुएं की लपटें आसमान छू रही थीं।

4 8 सुरक्षाबल घायल
NEPAL

कई जगहों पर सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं, इसमें कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

5 8 पीएम ओली के घर को बनाया निशाना
Prime Minister Oli

प्रधानमंत्री ओली के घर में को आग लगा दी। इसके बाद धुएं का गुबार उठता नजर आया।

6 8 राष्ट्रपति निवास में आग
President Ram Chandra Paudel

राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल के निवास (शीतल भवन) में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी।

7 8 हिंसक झड़प में 19 लोगों की मौत
NEPAL

हिंसक झड़पों में कम से कम 19 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 350 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

8 8 अनिश्चितकालीन कर्फ्यू
indefinite curfew

नेपाल में हिंसा को नियंत्रित करने के लिए काठमांडू में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू किया गया।