पीएम मोदी ने वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वे, पीड़ितों का जाना दर्द, देखें तस्वीरें

Sandeep Kumar | Aug 11, 2024, 24:00 IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह केरल पहुंचे। उन्होंने वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किय इसके बाद भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इसके बाद पीएम मोदी राहत और पुनर्वास प्रयासों की समीक्षा की और उस अस्पताल का दौरा किया...
1 5 पीएम ने किया हवाई सर्वे
PTI08_10_2024_000156B

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरल के भूस्खलन प्रभावित जिले वायनाड का दौरा किया। इस दौरान केरल के सीएम से मुलाकत करके भूस्खलन प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया।

2 5 हेलीकॉप्टर से भी किया सर्वे
10_08_2024-pm_modi_wayanad_news_2_23775615_16136243

उन्होंने वायनाड के भूस्खलन प्रभावित पुंचीरीमत्तम, मुंडक्कई और चूरलमाला का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद उनका हेलीकॉप्टर कलपेट्टा के एसकेएमजे जूनियर हाईस्कूल में उतरा।

3 5 पीड़ितों से मिले पीएम मोदी
images - 2024-08-10T234304.439

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहत शिविर में पहुंचकर आपदा से प्रभावित लोगों से बात भी की। प्रधानमंत्री ने पीड़ितों की चिंताओं और जरूरतों को सुना। साथ ही सांत्वना दी।

4 5 पीएम ने की समीक्षा बैठक
3939721-1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायनाड जिला प्रशासन और राज्य सरकार के साथ समीक्षा बैठक की। प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि केंद्र भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास प्रयासों में हर संभव मदद करेगा।

5 5 आपदा को मैंने अनुभव किया है: मोदी
kKRHeRIkgdo6OKSltVQy

वायनाड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने एक आपदा को बहुत करीब से देखा और अनुभव किया है। लगभग 45-47 साल पहले गुजरात के मोरबी में भारी बारिश से एक बांध पूरी तरह नष्ट हो गया था।