जयपुरिया साफे से बंधेज पगड़ी तक: पीएम मोदी के 15 अगस्त के 12 सबसे चर्चित लुक्स

Manya Jain | Aug 15, 2026, 09:51 IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से देश को संबोधित किया। यह उनका लगातार 13वां भाषण रहा। इस दौरान उनकी लाल पगड़ी ने सबका ध्यान खींचा। पिछले एक दशक में हर साल पीएम की पगड़ी अलग रंग और डिजाइन में नजर आई है।
1 10 PM MODI TURBAN
PM MODI TURBAN

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से देश को संबोधित किया। यह उनका लगातार 13वां भाषण रहा। इस दौरान उनकी लाल पगड़ी ने सबका ध्यान खींचा। पिछले एक दशक में हर साल पीएम की पगड़ी अलग रंग और डिजाइन में नजर आई है। हर पगड़ी के जरिए देश की सांस्कृतिक विविधता का संदेश दिया गया है।

2 10 2015: नेहरू जैकेट लुक
pm modi pagdi 2015

2015 में पीएम मोदी बादामी रंग के परिधान में नजर आए। उन्होंने लाल और हरी धारियों वाला जयपुरिया साफा पहना था। साथ में नेहरू जैकेट भी थी।

3 10 2016: राजस्थानी साफे का जलवा
pm modi pagdi 2016

इस साल पीएम ने जोधपुरी गजशाही साफा चुना। इसमें लाल, गुलाबी और पीले रंगों का खूबसूरत मेल था। सादे सफेद कुर्ते के साथ यह साफा खूब सराहा गया।

4 10 2017: लाल-पीली पगड़ी छाई
pm modi pagdi 2017

2017 में पीएम ने हाफ बाजू कुर्ते के साथ गहरे लाल और पीले रंग की पगड़ी पहनी। पीछे की ओर निकला हिस्सा इसे और आकर्षक बना रहा था।

5 10 2018: केसरिया अंदाज
pm modi pagdi 2018

इस साल पीएम गहरे केसरिया और लाल रंग के मेल वाली पगड़ी में दिखे। यह लुक भी काफी पसंद किया गया।

6 10 2019: बहुरंगी लहरिया पैटर्न
pm modi pagdi 2019

दोबारा सत्ता में आने के बाद पीएम ने पीले, हरे और लाल रंगों की पगड़ी पहनी। इस पर लहरिया पैटर्न नजर आया।

7 10 2020-2021: कोरोना काल में केसरिया
pm modi pagdi 2020

कोरोना महामारी के दौरान इन दोनों सालों में पीएम ने केसरिया और पीले रंग के साफे को तरजीह दी।

8 10 2022: तिरंगे के रंग में पगड़ी
pm modi pagdi 2022

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर पीएम ने सफेद कुर्ते के साथ तिरंगे रंगों वाली पगड़ी पहनी। यह लुक बेहद खास रहा।

9 10 2023: वायरल हुई पगड़ी
pm modi pagdi 2023

2023 का लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। बहुरंगी पैटर्न वाली इस पगड़ी की खूब चर्चा हुई।

10 10 2024: फिर तिरंगे का रंग
pm modi pagdi 2024

इस साल भी पीएम केसरिया और हरे रंग की पगड़ी में नजर आए, जिसमें तिरंगे की झलक थी।