जयपुरिया साफे से बंधेज पगड़ी तक: पीएम मोदी के 15 अगस्त के 12 सबसे चर्चित लुक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से देश को संबोधित किया। यह उनका लगातार 13वां भाषण रहा। इस दौरान उनकी लाल पगड़ी ने सबका ध्यान खींचा। पिछले एक दशक में हर साल पीएम की पगड़ी अलग रंग और डिजाइन में नजर आई है। हर पगड़ी के जरिए देश की सांस्कृतिक विविधता का संदेश दिया गया है।
2015 में पीएम मोदी बादामी रंग के परिधान में नजर आए। उन्होंने लाल और हरी धारियों वाला जयपुरिया साफा पहना था। साथ में नेहरू जैकेट भी थी।
इस साल पीएम ने जोधपुरी गजशाही साफा चुना। इसमें लाल, गुलाबी और पीले रंगों का खूबसूरत मेल था। सादे सफेद कुर्ते के साथ यह साफा खूब सराहा गया।
2017 में पीएम ने हाफ बाजू कुर्ते के साथ गहरे लाल और पीले रंग की पगड़ी पहनी। पीछे की ओर निकला हिस्सा इसे और आकर्षक बना रहा था।
इस साल पीएम गहरे केसरिया और लाल रंग के मेल वाली पगड़ी में दिखे। यह लुक भी काफी पसंद किया गया।
दोबारा सत्ता में आने के बाद पीएम ने पीले, हरे और लाल रंगों की पगड़ी पहनी। इस पर लहरिया पैटर्न नजर आया।
कोरोना महामारी के दौरान इन दोनों सालों में पीएम ने केसरिया और पीले रंग के साफे को तरजीह दी।
आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर पीएम ने सफेद कुर्ते के साथ तिरंगे रंगों वाली पगड़ी पहनी। यह लुक बेहद खास रहा।
2023 का लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। बहुरंगी पैटर्न वाली इस पगड़ी की खूब चर्चा हुई।
इस साल भी पीएम केसरिया और हरे रंग की पगड़ी में नजर आए, जिसमें तिरंगे की झलक थी।