Gyanesh, it’s done bro... का नारा दे बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, अखिलेश समेत कई सांसद डिटेन
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में 'INDIA' गठबंधन का भारी बवाल हुआ। बैरिकेड पर चढ़कर राहुल गांधी ने कहा 'Gyanesh it’s done bro'।
दिल्ली में विपक्षी INDIA ब्लॉक के सांसदों ने इलेक्शन कमीशन ऑफिस की तरफ एक बड़ा विरोध मार्च निकाला। सुप्रीम कोर्ट की Form 6 से जुड़ी टिप्पणी के बाद शुरू हुआ यह विवाद काफी बढ़ गया। इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेताओं को पुलिस ने डिटेन कर लिया। इस दौरान बैरिकेड्स पर चढ़कर राहुल गांधी का Gyanesh, it’s done bro कहना और तिरंगा फहराना पूरे हाई-वोल्टेज ड्रामे का हाइलाइट बन गया।
मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की लीडरशिप में दर्जनों सांसदों ने चुनाव आयोग दफ्तर की ओर विरोध मार्च शुरू किया, जिसे पुलिस ने रास्ते में भारी बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।
रास्ता रोके जाने पर राहुल गांधी प्रोटेस्ट करते हुए सीधे सुरक्षा बलों की बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। उन्होंने हाथ में तिरंगा फहराया और सोशल मीडिया 'X' पर लिखा कि 'Gyanesh, it’s done bro! Time to resign'। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य सीनियर लीडर्स को डिटेन कर लिया।
हाई-ड्रामा के बीच पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ'ब्रायन सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। सांसदों के हाथों में पोस्टर्स थे, जिनमें CEC ज्ञानेश कुमार को संघ (RSS) की गणवेश में दिखाया गया था। भाजपा है CEC है और वोट चोर, गद्दी छोड़ जैसे नारों के बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।
मार्च रुकने के बाद अखिलेश यादव और TMC नेताओं समेत कई सांसद सड़क पर बैठ गए और चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने निशाना साधते हुए कहा कि निहत्थे और शांतिपूर्ण सांसदों को रोकने के लिए भारी सुरक्षा बल और पैरामिलिट्री जवानों को क्यों तैनात किया गया।
सुप्रीम कोर्ट ने क्लियर किया कि उसने फॉर्म 6 (Form 6 कंट्रोवर्सी) के किसी रिवाइज्ड वर्जन को मंजूरी नहीं दी है। इसके बाद विपक्ष ने चुनाव आयोग पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया।