साक्षी तंवर 51 साल की उम्र में आज भी हैं कुंवारी, बिन शादी बनी एक बेटी की मां

Amresh Kushwaha | Jul 16, 2024, 17:13 IST
साक्षी तंवर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस ने अपनी दमदार एक्टिंग से तो दर्शकों का दिल जीता ही, साथ ही उन्होंने लिपलॉक सीन देकर भी सनसनी मचा दी थी।
1 8 बड़े अच्छे लगते हैं
बड़े अच्छे लगते हैं

टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में साक्षी तंवर को काफी पसंद किया गया था। इस शो से ही एक्ट्रेस को घर-घर में पहचान मिली थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साक्षी तंवर 51 साल की उम्र में भी आजतक सिंगल है। आपको बता दें कि बिन शादी रचाए एक्ट्रेस एक बेटी की मां भी बन चुकी हैं।

2 8 टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर बहू
टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर बहू

राजस्थान के अलवर में जन्मी साक्षी ने अपना करियर साल 2001 में सीरियल 'करम' से शुरू किया था। वहीं टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर बहू साक्षी तंवर ने इंडस्ट्री में 23 सालों तक राज किया है।

3 8 धड़कन, संसार और कुटुम्ब
धड़कन, संसार और कुटुम्ब

इसके बाद एक्ट्रेस ने धड़कन, संसार और कुटुम्ब जैसे कई सुपरहिट सीरियल्स में काम किया। साक्षी तंवर को असली फेम 'बड़े अच्छे लगते हैं' से मिला।

4 8 17 मिनट तक लंबा लिपलॉक
17 मिनट तक लंबा लिपलॉक

'बड़े अच्छे लगते हैं' में साक्षी की दमदार एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीता। इस शो में एक्ट्रेस ने राम कपूर के साथ 17 मिनट तक लंबा लिपलॉक देकर काफी सनसनी मचा दी थी।

5 8 दंगल
दंगल

साक्षी तंवर ने साल 2016 में रिलीज हुई बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक 'दंगल' में आमिर खान के साथ एक्टिंग की।

6 8 51 साल की उम्र
51 साल की उम्र

बता दें कि साक्षी 51 साल की उम्र में आजतक कुंवारी हैं। इसके बावजूद एक्ट्रेस ने लाइफ को अपनी शर्तो पर जीते हुए 45 साल की उम्र में बेटी को गोद लिया था।

7 8 बेटी दित्या तंवर
बेटी दित्या तंवर

साक्षी तंवर ने 2018 में नौ महीने की एक लड़की दित्या तंवर को गोद लिया था। एक्ट्रेस ने बताया कि अपने सपनों को पूरा करने के साथ-साथ वो अपनी बेटी का भी पूरा ख्याल रखती है।

8 8 50 से 65 दिन ही शूटिंग
50 से 65 दिन ही शूटिंग

साक्षी तंवर ने कहा कि मुझे सुबह उठना, काम पर जाना और शाम को वापस आना नहीं पड़ता है। मैं अपनी जरुरत के अनुसार अपनी शूटिंग की प्लानिंग बना सकती हूं। मैं साल में केवल 50 से 65 दिन ही शूटिंग कर पाती हूं और इसके अलावा मैं अपना पूरा टाइम अपनी बेटी को देती हूं।