टूटी शादियों पर छलका Shweta Tiwari का दर्द, कहा- बेटी पलक के कारण उलझे हुए रिश्ते से जुड़ी रही

Dolly patil | Jul 09, 2024, 15:45 IST
श्वेता तिवारी ने प्रोफेशनल लाइफ में खूब तरक्की की है, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव रहे हैं । उन्होंने दो बार शादी की लेकिन दोनों ही बार उन्हें दुखों के पहाड़ को झेलना पड़ा।
1 8 shf
shf

टीवी की फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपनी पर्सनल लाइफ के कारण ज्यादा सुर्खियों में रहती है। उन्होंने हाल ही में अपनी दोनों असफल शादियों पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने बताया कि कैसे दूसरी कास्ट में शादी करने के कारण उनकी मां को ताने मारे गए।

2 8 srte
srte

श्वेता की शादी को पहले ही जज किया जाने लगा। वो अपनी बेटी पलक के कारण उलझे हुए रिश्ते से जुड़ी रहीं। उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने जिन-जिन लोगों को छोड़ा, आज वे पछता रहे हैं।

3 8 fhghd
fhghd

श्वेता ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब आपको पहली बार धोखा मिलता है तो यह आपको बहुत परेशान करता है। आप रोते हैं आपको लगता है, भगवान, मेरे साथ ही क्यों? आप इसे ठीक करने की कोशिश करते हैं। आप इसे ठीक करने के लिए हर संभव कोशिश भी करते हैं।

4 8 dhgh
dhgh

इसी के साथ श्वेता ने कहा कि दूसरी बार जब आपको धोखा मिलता है तो आपको एहसास होता है कि यह कभी भी दुख देना बंद नहीं करेगा। यह ऐसे ही चलता रहेगा। जब तीसरी बार आपको धोखा मिलता है तो यह आपको दुख देना बंद कर देता है। इसका आप पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

5 8 drsgttg
drsgttg

अब जब कोई मुझे धोखा देता है, जब कोई मुझे दुख पहुंचाता है, तो मैं उनसे इसकी शिकायत नहीं करती। मैं बस खुद को अलग कर लेती हूं। मुझे दुख पहुंचाना उनके व्यक्तित्व में है और अब यह मेरे व्यक्तित्व में है कि मैं दुखी न होऊं।

6 8 gfgg
gfgg

उन्होंने आगे कहा, मैं अब उन्हें वह पावर नहीं देती तब उन्हें अचानक एहसास होता है, ओह वह चली गई। मैंने देखा है कि जिन लोगों की जिंदगी मैंने छोड़ दी है वे पछता रहे हैं।

7 8 dfsfdgf
dfsfdgf

श्वेता ने कहा कि अगर उन्होंने तलाक की अर्जी दी होती तो ये पूरी तरह से अलग बात होती। वो कहती हैं उस समय ऐसा नहीं था कि मैं आर्थिक रूप से आजाद नहीं थी, बल्कि ये एक इमोशनल मैटर था। मैं अपनी बेटी के बड़े होने पर पिता ना होने के कारण परेशान थी। बाद में मुझे एहसास हुआ कि आपका परिवार तभी खुशहाल हो सकता है, जब आप मानसिक रूप से खुश हों।

8 8 zfsd
zfsd

श्वेता ने पहली शादी राजा चौधरी से की थी। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम पलक तिवारी है। इनका रिश्ता खत्म होने के बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से शादी की। दोनों ने इससे पहले तीन साल तक डेट किया था। इनका एक बेटा हुआ, जिसका नाम रेयांश है।