गुजरात का स्तंभेश्वर महादेव मंदिर दिन में दो बार होता है गायब, जानें इसका रहस्य

Aman Vaishnav | Dec 03, 2025, 10:49 IST
भारत का एक ऐसा मंदिर जो दिन में 2 बार समुद्र में डूब जाता है और कुछ समय बाद बाहर आ जाता है। कहा जाता है कि भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय जी ने इस शिवलिंग की स्थापना की थी। आइए इस मंदिर के बारे में और विस्तार से जानते हैं।
1 6 स्तंभेश्वर महादेव मंदिर गुजरात
Aman vaishnav (6)

भारत का एकमात्र गायब होने वाला स्तंभेश्वर महादेव मंदिर, जो दिन में दो बार पूरी तरह से समुद्र में डूब जाता है और फिर बाहर आ जाता है।

2 6 भगवान का जल अभिषेक
Aman vaishnav (8)

लोग इसे सिर्फ ज्वार-भाटा कहते हैं, पर भक्तों के लिए यह चमत्कार है। अरब सागर स्वयं यहाँ आता है और रोजाना दो बार भगवान शिव का अभिषेक करता है।

3 6 शिवपुत्र की गलती और पश्चात्ताप
Aman vaishnav (9)

स्तंभेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास: कहा जाता है कि कार्तिकेय ने एक शिवभक्त को मार दिया था। इस पश्चात्ताप के लिए ही उन्होंने इस जगह पर शिवलिंग की स्थापना की थी।

4 6 दो समुद्रों की टक्कर
Aman vaishnav (10)

यह मंदिर ऐसी जगह बना है, जहां दो बड़े समुद्र—अरब सागर और खंभात की खाड़ी—आपस में मिलते हैं। इनकी टक्कर से ही मंदिर बार-बार डूबकर बाहर आता है।

5 6 दर्शन के लिए इंतजार जरूरी
Aman vaishnav (11)

अगर आप यहां दर्शन करने आ रहे हैं, तो घंटों तक समुद्र के पानी के उतरने का इंतजार करना पड़ेगा।

6 6 गांधीनगर से 4 घंटे की दूरी पर
Aman vaishnav (12)

Latest Religious News: यह अनोखा मंदिर गुजरात की राजधानी (धार्मिक अपडेट) गांधीनगर से सिर्फ 4 घंटे की ड्राइव पर कवि कम्बोई में बना है।