ओपनिंग वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-10 इंडियन फिल्में

Amresh Kushwaha | Jun 30, 2024, 18:38 IST
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कल्कि 2898 एडी ओपनिंग वीकेंड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है। इससे पहले टॉप-10 ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्मों के बारे में जानते हैं।
1 10 1. जवान
जवान

शाहरुख खान की यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फर्स्ट वीकेंड सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म है। 7 सितंबर 2023 को रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 286.16 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

2 10 2. पठान
पठान

दूसरे नंबर पर भी शाहरुख की फिल्म का ही कब्जा है। 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई पठान ने 280.75 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी अहम रोल में थे।

3 10 3. एनिमल
ANIMAL

रणबीर कपूर की दिसंबर 2023 में आई फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी। फिल्म की ओपनिंग वीकेंड में कमाई 201.76 करोड़ रुपए हुई थी।

4 10 4. K.G.F चैप्टर 2
K.G.F चैप्टर 2

सुपरस्टार यश की फिल्म K.G.F चैप्टर 2 ने भी दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी। मुख्य रूप से कन्नड़ भाषा में बनी इस फिल्म का पहले वीकेंड कलेक्शन 193.99 करोड़ रुपए रहा था। यह फिल्म 12 अप्रैल 2022 को रिलीज हुई थी।

5 10 5. सुल्तान
सुल्तान

फिल्म सुल्तान में सलमान खान और अनुष्का शर्मा ने अहम रोल निभाया था। यह फिल्म 6 जुलाई 2016 को रिलीज हुई थी। इसका ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 180.36 करोड़ रुपए हुआ था।

6 10 6. वॉर
वॉर

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म ने पहले ही दिन 50 करोड़ रुपए की कमाई की थी। जबकि 2 अक्टूबर 2019 को रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में कुल 166.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

7 10 7. भारत
भारत

150.10 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ फिल्म भारत इस लिस्ट में सातवे स्थान पर है। इस फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ ने लीड रोल प्ले किया था। यह फिल्म 5 जून 2019 को रिलीज हुई थी।

8 10 8. टाइगर 3
टाइगर 3

टाइगर 3 फिल्म 12 नवंबर 2023 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। फिल्म का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 148.50 करोड़ रुपए हुआ था। इसमें सलमान खान और कैटरीना कैफ ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

9 10 9. गदर 2
गदर 2

साल 2001 में आई गदर ब्लॉकबस्टर रही थी। जबकि साल 2023 में रिलीज हुई सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 भी ब्लॉकबस्टर रही। फिल्म ने पहले वीकेंड इंडिया में 134.88 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

10 10 10. प्रेम रतन धन पायो
प्रेम रतन धन पायो

प्रेम रतन धन पायो साल 2015 में रिलीज हुई थी। इसमें अहम रोल सोनम कपूर और सलमान खान ने निभाया था। यह इंडिया में ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में दसवे नंबर पर है। इसका कलेक्शन 129.77 करोड़ रुपए हुआ था।